1.17 करोड़ रुपये की सतीवाला पंचायत के लिए दो पेयजल योजनाओं की सौगात

जयराम ठाकुर सरकार की ओर से सतीवाला पंचायत को दो पेयजल योजनाओं की सौगात, इन योजनाओं के आरम्भ होने से पंचायत में पेयजल की समस्या में बहुत बड़ा सुधार होगा।

Main Photo Section

Main Content Section

सतीवाला पंचायत में 1.17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाली दो पेयजल योजनाओं के शिलान्यास किया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार की ओर से हमें इन दो पेयजल योजनाओं की सौगात दी गई है।
इन योजनाओं के आरम्भ होने से सतीवाला पंचायत में पेयजल की समस्या में बहुत बड़ा सुधार होगा।
हमने सतीवाला पंचायत में 70.65 लाख से बनने वाली बोहलियों उठाऊ पेयजल योजना और 47.10 लाख की लागत से रूखड़ी गाडडा पेयजल योजना के संवर्धन कार्य का शिलान्यास किया।
सतीवाला में सिंचाई का जल उपलब्ध करवाने के लिए 4.57 करोड़ रुपये की लागत से सिंचाई योजना, नाबार्ड के माध्यम से विधायक प्राथमिकता के अन्तर्गत स्वीकृत करवाई गई है जिसका निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
हमने सतीवाला पंचायत में इन पिछले पांच सालों में विकास कार्यों में बहुत मेहनत की है जिसका परिणाम है कि आज पंचायत में सड़कों की स्थिति पूर्व की तुलना में बहुत ही अच्छी और बेहतर है।
नेशनल हाईवे जो सतीवाला को जोड़ता है वह बहुत बेहतर स्थिति में है। बोहलियों स्कूल को राजकीय उच्च पाठशाला से वरिष्ठ माध्यमिक अपग्रेड किया गया है।
ढेरों विकास कार्यों के लिये क्षेत्रवासियों को बधाई।
(06 अक्टूबर 2022)

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top