धन्यवाद नरेन्द्र मोदी जी -ई.एस.आई. अस्पताल कालाआम का लोर्कापण हुआ

माननीय केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया जी के कर कमलों द्वारा हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने अद्यौगिक क्षेत्र कालाअम्ब में ई.एस.आई. अस्पताल का लोर्कापण किया गया।

Main Photo Section

WhatsApp Image 2025-10-15 at 10.36.06 (1)

Main Content Section

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी केन्द्र सरकार ने हिमाचल व जिला सिरमौर के श्रमिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए 100 करोड़ रुपये की लागत से बने ई.एस.आई. अस्पताल का तोहफा दिया है।
माननीय केन्द्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया जी के कर कमलों द्वारा हिमाचल प्रदेश के सबसे पुराने अद्यौगिक क्षेत्र कालाअम्ब में ई.एस.आई. अस्पताल का लोर्कापण किया गया।
हमें स्मरण करना होगा कि इस ई.एस.आई. अस्पताल के निर्माण के लिए हमने पूर्व भाजपा सरकार के समय में अनेक प्रयास किए थे जिसके फलस्वरूप दिनांक 20 फरवरी, 2019 को विधान सभा अध्यक्ष रहते हुए हमारे द्वारा ही इस अस्पताल का शिलान्यास किया गया था।
आज हमें आनंद की अनुभूति हो रही है कि क्षेत्र के लगभग एक लाख श्रमिकों को इस अस्पताल के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और हम सभी के प्रयास रंग ला रहे हैं।
(30 मई 2025)

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top