सिरमौर की जनता के चंद सवाल
जनता के ज्वलन्त मुद्दों का जवाब देने कि हिम्मत कांग्रेस के नेताओं में क्यों नहीं है ?
Main Photo Section
Main Content Section
मुख्यमन्त्री श्री वीरभद्र सिंह जी का सिरमौर जिला में चार दिन का प्रवास हुआ । चार दिन में सिरमौर की जनता के एक भी सवाल का जवाब वीरभद्र सिंह जी ने नहीं दिया। सिरमौर की नता का सवाल था और है कि कांग्रेस ने राशन, दालें, तेल, डीजल, पैट्रोल, रसोई गैस, बसों के किराए और बिजली आदि महॅगें क्यों किए ?
सिरमौर कि जनता का सवाल था और है कि श्री वीरभद्र जी के सिरमौर आने पर सड़कों को मिट्टी से भरने की नाकाम कोशिश की गई, परन्तु सवाल है कि सड़कों की हालत खराब क्यों है ?
सिरमौर कि जनता का सवाल है कि जिन स्थानों पर श्री वीरभद्र जी गए वहां के किसानों की भूमि बह गई, मकान गिर गए, सड़कें टूट गई, पेयजल व सिंचाई योजनाऐं टूट गई, परन्तु आपने राहत राशि क्यों नहीं पहुंचाई ?
सिरमौर की जनता का सवाल है कि कांग्रेस ने बेरोजगारों के साथ धोखा क्यों किया ? आपने अपने चुनाव घोषणा पत्र में हर बेरोजगार को 1000 रू0 महीना बेरोजगारी भत्ता देना माना था, वह नहीं दिया। आपने क्यों झूठ बोला ?
जनता के ज्वलन्त मुद्दों का जवाब देने कि हिम्मत कांग्रेस के नेताओं में क्यों नहीं है ?
कांग्रेस के नेता जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों से ध्यान बांटने के लिए चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने में क्यों लगी है ?लगी है ?
Gallery Section






























































