कौलावालाभुड़ में हुए ऐतिहासिक कार्य डॉ. बिंदल
डॉ. बिंदल एक दिवसीय कौलांवालाभूड़ पंचायत प्रवास पर रहे। इस दौरान महत्वपूर्ण नैरो फुट ब्रिज के उदघाटन, रूण नदी पर डैम निर्माण हेतु भूमि पूजन, आईटीआई कौलावाभूड़ भवन भूमि पूजन के अलावा पंचायत भवन कौलावालाभूड़ का उदघाटन किया।
Main Photo Section
Main Content Section
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के इन साढ़े चाल साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावालाभूड़ पंचायत में विकास और जनसेवा के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।
★इस अवधि में जहां नई सड़को, पुलों का निर्माण हुआ वहीं पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं।
डॉ. बिंदल शुक्रवार को एक दिवसीय कौलांवालाभूड़ पंचायत प्रवास पर रहे।
इस दौरान महत्वपूर्ण नैरो फुट ब्रिज के उदघाटन, रूण नदी पर डैम निर्माण हेतु भूमि पूजन, आईटीआई कौलावाभूड़ भवन भूमि पूजन के अलावा पंचायत भवन कौलावालाभूड़ का उदघाटन किया।
डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने कौलावालाभूड़ को मात्र वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और सड़क तथा पुल के विकास के नाम पर इस क्षेत्र के हमारे लोग नदी-नालों और खडडों में ही घूमते रहे, किन्तु किसी ने उनकी सुध नहीं ली।
कौलावालाभूड़ में पेयजल और सिंचाई सुविधा के दृष्टिगत 5.50 करोड़ रुपये की लागत से एक शानदार डैम बनाया जा रहा है जिसके काम की विधिवत आज शुरूआत हुई है।
इस डैम के बनने से जहां क्षेत्र की पेयजल योजनाओं में सुधार होगा वहीं कौलावालाभूड़ की 5 हजार हैक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
अभी तक नाहन निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक ही आईटीआई नाहन में कार्यररत थी, परन्तु जयराम ठाकुर सरकार ने एक और आईटीआई कौलावालाभूड़ के लिए स्वीकृत की है।
उन्होंने कहा कि 6.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले आईटीआई भवन के निर्माण कार्य का आज शुभारम्भ हुआ। वर्तमान में कौलावालाभूड़ आईटीआई, नाहन परिसर में चल रही है और भवन के बनते ही यह कक्षाएं कौलावाला भूड़ चलने लगेंगी।
उन्होंने कौलावालाभूड़ पंचायत में जनसमर्पित हुए ढेरों विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई और शुभकामनाएं।
(10 जून 2022)








































































