कौला वाला भूड़, बनकला एवं सतिवाला में उदघाटन एवं शिलान्यास
आज बुधवार को मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के नेतृत्व में कौलांवालाभूड़, बनकला और सतीवाला पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन और शिलान्यास किया गया, ढेरों विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई।
Main Photo Section
Main Content Section
मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी के नेतृत्व में नाहन क्षेत्र में विकास और जन सेवा का पहिया तीव्र गति से दौड़ रहा है।
हमारा सपना नाहन विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना है जिसके लिए हम दिन-रात, बिना थके, बिना रूके कार्य कर रहे हैं।
आज बुधवार को कौलांवालाभूड़, बनकला और सतीवाला पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यों का उदघाटन और शिलान्यास किया।
ढेरों विकास कार्यों के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई।
आज निम्न कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास किए :
★ रूण नदी पर निर्मित होने वाले सादड़ पुल का शिलान्यास किया -25 लाख रुपये।
★सादड़ पेयजल योजना का शिलान्यास -17 लाख रुपये।
★रूखडी गाडा भुडडी सड़क व पुल का उदघाटन-1.56 करोड़ रुपये।
★ रूखड़ी गाडडा पेयजल योजना के संवर्धन का शिलान्यास- 47.10 लाख रुपये।
★बड़ाबन मिडल स्कूल भवन का उदघाटन।
★ विधायक खेलकूद प्रतियोगिता, सतीवाला।
★ नव स्तरोन्नत रा.व.मा.पा. बोहलियों का उदघाटन।
★ गुरूद्वारा साहिब शंभुवाला से कून नैहरला सड़क पर निर्माणधीन पुल का निरीक्षण। (05 अक्टूबर 2022)



































































