डॉ. बिंदल ने किया धारटी क्षेत्र की बनेठी की तीन सड़कों का उदघाटन

डॉ. बिन्दल ने कहा कि मैं अपने धारटी क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि इसी प्रकार निरंतर अथक आप सबकी सेवा करता रहूंगा। आप सबका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद जयराम ठाकुर सरकार और हम पर बना रहे ऐसी आशा करता हूं।

Main Photo Section

Main Content Section

डॉ. बिंदल धारटी क्षेत्र की एक दिवसीय बनेठी पंचायत प्रवास पर रहे।
डॉ. बिन्दल ने कहा- काश…! आज से पहले हमारी धारटी क्षेत्र की किसी ने चिंता की होती, सुध ली होती तो आज हालात कुछ ओर ही होते।
खैर, जबसे प्रदेश में जयराम ठाकुर की लोकप्रिय सरकार बनी है, केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी है तब से दशकों से उपेक्षित हमारे धारटी क्षेत्र की दशा और दिशा में बहुत बड़ा और ऐतिहासिक बदलाव आ रहा है।
डॉ. बिन्दल ने कहा कि वर्तमान में धारटी में नई सड़कों का निर्माण हो रहा है, पुल बन रहे हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों का विकास हो रहा है, पेयजल की योजनाएं बन रही है, बांध बन रहे हैं।
मैं अपने धारटी क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि इसी प्रकार निरंतर अथक आप सबकी सेवा करता रहूंगा। आप सबका स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद जयराम ठाकुर सरकार और हम पर बना रहे ऐसी आशा करता हूं।

धारटी क्षेत्र की निम्न तीन अति महत्वपूर्ण ग्रामीण सड़कों का उदघाटन किया:
* बनेठी डगजार सड़का का उदघाटन लागत-88.18 लाख
* बेड़ाघाट गौंत सड़क का उदघाटन लागत-89.27 लाख
* गौंत बांध का उदघाटन-लागत-62 लाख रुपये
* बनेठी सरांहा -बोहल-नौणी सड़क उदघाटन लागत-89.07 लाख
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आज बनेठी पंचायत प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा किए गए स्वागत और अभिनंदन के लिए हम कोटि-कोटि आभार प्रकट करते हैँ।
(09 जुलाई 2022)

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top