नाहन क्षेत्र के लिये बिजली और पेयजल की दो योजनाओं का शिलान्यास कार्य संपन्न
नाहन में हुआ 29.55 करोड़ रुपये लागत से बिजली के कार्यों का शिलान्यास इसके साथ ही 5.50 करोड़ की लागत से दो सड़का से बिजली के तीन फीडरों के कार्य का उदघाटन भी किया और साथ ही 5.85 करोड़ रुपये की लागत से नाहन वाटर सप्लाई कार्य सुधार योजना का आज शिलान्यास किया गया
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन में 29.55 करोड़ रुपये लागत से बिजली के कार्यों का शिलान्यास हुआ। इसके साथ ही 5.50 करोड़ की लागत से दो सड़का से बिजली के तीन फीडरों के कार्य का उदघाटन भी किया गया।
बिजली के कार्यों के शिलान्यास से नाहन क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में बहुत बड़ा सुधार होगा। इस योजना से क्षेत्र में 16 केवीए, 25 केवीए के 240 नये टांसफारमर लगाए जाएंगे। साथ ही 15 किलोमीटर के लगभग पुरानी एलटी लाइनें बदल कर एयर बंच केबल डाली जाएगी।
लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए एलटी लाईनों को एचटी लाईनों में बदला जाएगा तथा घरों के समूहों के लिए अलग-अलग टांसफारमर लगाए जाएंगे।
हमें आप सबको यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि 5.85 करोड़ रुपये की लागत से नाहन वाटर सप्लाई कार्य सुधार योजना का आज शिलान्यास किया गया है।
इस योजना में खैरी उठाऊ पेयजल योजना में करीब 4500 मीटर पाईप बदल कर नई डाली जाएंगी। इसके साथ ही नाहन शहर के अंदर पेयजल आपूर्ति वितरण की खराब हो चुकी पाइपों को भी बदला जाएगा।
इसके अलावा खैरी में 4 तथा बोगरिया में दो नये टयूबवैल लगाए जाएंगे। इस योजना से नाहन क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति और बढ़िया ढंग से होगी।
सांसद श्री सुरेश कश्यप जी की शिलान्यास और उदघाटन कार्यों में गरिमामय उपस्थित रही।
(07 अक्टूबर 2022)



































































