कांग्रेस के खिलाफ हिमाचल में जन आक्रोश
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आज आक्रोश दिवस के रूप में मनाया गया।
डा. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार 1 वर्ष पूर्ण होने पर जश्न मना रही है, क्या ये जश्न मनाने का समय है…? हम कहना चाहते हैं कि यह जश्न केवल हिमाचल की जनता के साथ धोखाधड़ी का जश्न है….!
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता को चुनावों के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा चिल्ला-चिल्ला कर 10 गारंटीयां दी गई थीं और अपनी हर जन सभा में कहते थे कि पहली कैबिनेट, पहली जनवरी से सभी महिलाओं के खातों में 1500 रुपये आ जाएंगे, 5 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, 100 रुपये किलो दूध व 2 रुपये किलो गोबर खरीदेंगे, इसके अलावा और भी बहुत वादे किए गए थे लेकिन आज इन गारंटियों के नाम पर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों व हिमाचल की जनता को धोखा दिया है और आज प्रदेश की कांग्रेस सरकार उसी धोखे का जश्न मना रही है।



































































