जय महाराष्ट्र, इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन

Main Photo Section

Main Content Section

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिला चुका है इस उपलक्ष्य पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने पीएम नरेंद्र मोदी , भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

महाराष्ट्र में भाजपा और उसके सहयोगी 233 सीटों पर आगे है। इसी के साथ इस चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

महाराष्ट्र में महायुति की जीत पर बिंदल ने कहा, “एक साथ होकर हम और भी ज्यादा ऊंची उड़ान भरेंगे। महाराष्ट्र के भाइयों और बहनों, विशेषकर राज्य के युवा और महिलाओं का एनडीए की ऐतिहासिक जीत के लिए आभार व्यक्त करता हूं। भाजपा लोगों को आश्वासन देती है कि हमारा गठबंधन महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करता रहेगा।”

उन्होंने कहा, “जय महाराष्ट्र। इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है। यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है।”

इस उपलक्ष्य पर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, संसद अनुराग ठाकुर, कंगना रनौत, डॉ राजीव भारद्वाज, हर्ष महाजन, डॉ सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, महामंत्री बिहारी लाल, त्रिलोक कपूर, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, सुखराम चौधरी, विपिन सिंह परमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह को बधाई दी।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top