रामपुर-भारापुर स्कूल के अतिरिक्त भवन की आधारशिला

Main Photo Section

Main Content Section

विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर, भारापुर के अतिरिक्त चार कमरों के निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी। इन  कमरों के निर्माण के लिए 37 लाख रूपये की राशि स्वीकृृत की गई है जिसके तहत एक विज्ञान प्रयोगशाला और तीन कमरे निर्मित किए जाएंगे।

डा. बिन्दल ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि इन अतिरिक्त कमरों का निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा करने के लिए कहा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवता पर विशेष बल दिया जा रहा है तथा सभी शिक्षण संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के सृृजन को प्राथमिकता दी जा रही है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top