4 दिसंबर को धर्मशाला में गूंजेगा जनआक्रोश, कांग्रेस सरकार के 3 साल के मिस गवर्नेंस के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन : डॉ. राजीव बिंदल

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, चिट्टे और नशा तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। खनन माफिया खुलेआम पहाड़ों को छलनी कर रहा है और नशा माफिया युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। यह साफ तौर पर माफिया राज का संरक्षण है।

Main Photo Section

Main Content Section

4 दिसंबर को धर्मशाला में गूंजेगा जनआक्रोश, कांग्रेस सरकार के 3 साल के मिस गवर्नेंस के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन : डॉ. राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी 4 दिसंबर 2025 को धर्मशाला के जोरावर सिंह स्टेडियम में कांग्रेस सरकार के 3 साल के कुशासन, व्यवस्था पतन और झूठे वादों के खिलाफ एक विशाल ऐतिहासिक जनप्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन प्रदेश की पीड़ित जनता की आवाज बनेगा और इसी दिन से प्रदेश में सरकार परिवर्तन की हुंकार भरी जाएगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि वर्ष 2022 में कांग्रेस सरकार झूठी गारंटियों के दम पर सत्ता में आई थी, लेकिन तीन वर्षों में इस सरकार ने केवल जनता को ठगने का काम किया। आज स्थिति यह है कि युवा बेरोजगार है, बहनें ठगी गई हैं, महंगाई चरम पर है और प्रदेश में माफिया राज अपने चरम पर पहुंच चुका है। जनता अब इस सरकार से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और उसे बदलने का मन बना चुकी है।

उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के साथ धोखा किया गया। सरकारी नौकरियों पर प्रतिबंध लगाकर तथाकथित “मित्र” बनाने की नई व्यवस्था लागू की गई, जिसमें कहीं 4000 तो कहीं 5000 रुपये मानदेय देकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। यह नई व्यवस्था युवाओं के साथ सबसे बड़ा अन्याय है। इसके खिलाफ 4 दिसंबर को युवाओं की सबसे बुलंद आवाज सुनाई देगी।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 28 लाख बहनों से 1500 रुपये की गारंटी के नाम पर जो डाका डाला गया, वह किसी से छिपा नहीं है। बिजली की 300 यूनिट फ्री देने का वादा किया गया था, लेकिन उल्टा बिजली के दाम बढ़ा दिए गए। महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा का वादा किया गया, लेकिन जो 50 प्रतिशत किराया छूट मिलती थी, उसे भी समाप्त कर दिया गया। पानी के रेट, राशन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए गए। टैक्स पर टैक्स लगाकर जनता पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाला गया।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। आए दिन हत्या, बलात्कार, डकैती, चिट्टे और नशा तस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं। खनन माफिया खुलेआम पहाड़ों को छलनी कर रहा है और नशा माफिया युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा है, लेकिन सरकार पूरी तरह मूकदर्शक बनी हुई है। यह साफ तौर पर माफिया राज का संरक्षण है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने तीन वर्षों में केवल जनता को भ्रमित करने, झूठे आश्वासन देने और समय गंवाने का काम किया है। प्रदेश कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है, विकास कार्य ठप हैं और जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि 4 दिसंबर को हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता धर्मशाला पहुंचकर इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ बिगुल फूंकेंगे। यह प्रदर्शन केवल विरोध नहीं, बल्कि हिमाचल के भविष्य को बचाने का संकल्प होगा। जोरावर सिंह स्टेडियम कांग्रेस सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता के आक्रोश का साक्षी बनेगा।

उन्होंने अंत में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पूरी ताकत और संगठनात्मक मजबूती के साथ इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने में जुटे हैं और यह प्रदर्शन प्रदेश की राजनीति की दिशा बदलने वाला साबित होगा।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top