सेवा ही संगठन

Main Photo Section

Main Content Section

आज शुक्रवार को सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय, नाहन में भाजपा मंडल नाहन-धारटी और भाजपा मंडल माता त्रिलोकपुर की बैठकें आयोजित की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठकों के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
मंडल पदाधिकारियों ने क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं और विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति पर गहरा चिंतन और मंथन किया।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार के निर्णयों को जनविरोधी बताते हुए कड़ा विरोध जताया गया। सरकार के गलत फैसलों के कारण जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और पूरे प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप्प हैं।
पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों पर ध्यान देने की बजाय केवल धरने-प्रदर्शनों और राजनीति में व्यस्त है, जो प्रदेश के भविष्य के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस सरकार की अब हिमाचल से विदाई निश्चित है और प्रदेश की जनता को जल्द ही कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति मिलेगी।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top