गौ-माता की सेवा करना हम सबका दायित्व-डा. बिंदल

नाहन-16-नवम्बरविधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सर्वोच्च स्थान प्रदान करते हुए माता स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि पुराणों में यदि गाय को गौ माता की संज्ञा दी गई है तो उसका मजबूत आधार भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक माता अपनी संतान को हर स्थिति में सुख देती है ठीक उसी प्रकार गौ माता भी मनुष्य को जीवन भर लाभ प्रदान करती है।

Main Photo Section

Main Content Section

नाहन-16-नवम्बरविधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय को सर्वोच्च स्थान प्रदान करते हुए माता स्वरूप माना गया है। उन्होंने कहा कि पुराणों में यदि गाय को गौ माता की संज्ञा दी गई है तो उसका मजबूत आधार भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार एक माता अपनी संतान को हर स्थिति में सुख देती है ठीक उसी प्रकार गौ माता भी मनुष्य को जीवन भर लाभ प्रदान करती है। 

डा. बिंदल आज नाहन के समीप माता बालासुंदरी गौशाला में आयोजित गोपाष्टमी यज्ञ एवं समारोह के अवसर पर बोल रहे थे। 

डा. बिंदल ने कहा कि हमारा दायित्व है कि हम सब गौमाता की सेवा करें और उनका सही पालन पोषण करें। उन्होंने कहा कि गोपाष्टमी हमें बताती है कि भगवान श्री कृष्ण भी गौ माता की सेवा करते थे और उन्होंने मनुष्य को भी गौ सेवा की शिक्षा प्रदान की। भगवान श्री कृष्ण ने अपनी बाल लीलाओं में गौ माता का बखूबी वर्णन किया। 

डा. बिंदल ने इस अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया और गाय की पूजा भी की। 

इस अवसर पर श्रीमती मधु बिंदल, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, संस्था के सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद अध्यक्ष संजीव शर्मा, अमृत लाल गर्ग पशुपालन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top