एक सुखद अनुभूति : फतेहपुर-गुलाबगढ़ के मध्य बनने वाले बाता नदी का पुल निर्माण
Main Photo Section
Main Content Section
आज एक सुखद अनुभूति के साथ आत्म संतोष भी हो रहा है। हम लंबे समय से फतेहपुर-गुलाबगढ़ के मध्य बनने वाले बाता नदी के पुल के निर्माण को लेकर प्रयासरत थे।
★ क्षेत्र के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण पुल है और इसके बनने से क्षेत्र के हजारों लोगों का जीवन आसान बन जाएगा, या यूं कहें कि यह सेतु क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान सिद्ध होगा।
★ हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के मार्गदर्शन में हमें बाता नदी पर बनने वाले इस पुल की 19 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। आज इस पुल के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ है।
★ माजरा उप तहसील की विभिन्न पंचायतों में आज उदघाटन और शिलान्यास कार्य संपन्न हुए।
★ऊर्जा मंत्री श्री सुखराम चौधरी जी की इन सभी कार्यक्रमों में गरिमामयी उपस्थिति रही।
★उदघाटन और शिलान्यास की सूची:
#हरिपुर नाला पर बनने वाले पुल का शिलान्यास, लागत- 2.78 करोड़ रुपये
#क्यारदा रिंग रोड़ का उदघाटन लागत-2.82 करोड़ रुपये
#माजरा उप तहसील की 12 पंचायतों के लिए 50 टयूबवैल का शिलान्यास लागत- 2.46 करोड़ रुपये
#सैनवाला मुबारिक पुर पंचायत में लोक भवन, लागत -30 लाख रुपये
★ माजरा उप-तहसील में ढेरों कार्यों के उदघाटन और शिलान्यास के लिए क्षेत्रवासियों को बधाई।
-डा. राजीव बिन्दल



































































