बनकला गांव के परिवार कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
Main Photo Section
Main Content Section
मैं नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत के उन सभी भाइयों और बहनों का आभार प्रकट करता हूं…! जिन्होंने भाजपा और मुझ पर विश्वास करते हुए कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है…! बनकला पंचायत के भाई धनीराम जी, जो कि कांग्रेस एससी सैल के उपाध्यक्ष हैं अपने दर्जनों साथियों सहित कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए हैं…! भाई धनीराम जी रिटायर्ड पुलिस अधिकारी हैं और पूर्व में बनकला पंचायत से कांग्रेस की ओर से पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ चुके हैं…!
इसके साथ ही रा.उ. पा. बनकला के एसएमसी अध्यक्ष राजन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुसन सिंह, भूडपुर के पंचायत वार्ड मेम्बर परमानंद, रिटायर वेटरनरी अधिकारी जय किशोर, मोहन लाल, राम सिंह, जय गोपाल, भगत अमर जीत, भगत काका राम, राकेश कमल, राम गोपाल, इत्यादि बनकला के अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए…!
मेरे प्यारे भाइयो और बहनों, मैं आप सबको विश्वास दिलाता हूं कि जनता की सेवा में इसी प्रकार दिन-रात तत्पर रहूंगा, आपके भाजपा में आने से जहां हमारी पार्टी मजबूत होगी वहीं बनकला पंचायत विकास में अग्रणी बनकर उभरेगा…!
-डा. राजीव बिन्दल
































































