सिरमौर और नाहन क्षेत्र की जनता को बधाई ...
Main Photo Section
Main Content Section
मैं, सिरमौर और नाहन क्षेत्र की जनता को बधाई देना चाहता हूं…!! डा. वाई.एस. परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन के लिए 7.55 करोड़ रुपये लागत के मैडिकल एक्यूपमेंट स्वीकृत किए गए हैं..!! मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए 5.60 करोड़ रुपये की लागत से 126 स्लाईस हाई रेजूलिशन सी.टी. स्कैन मशीन, एक करोड़ की लागत से लैपरोस्कोप और 1.50 करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल कलर एक्स-रे मशीन स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई हैं….!! इन तीनों महत्वपूर्ण मैडिकल एक्यूपमेंट के लिए आपूर्ति आर्डर प्लेस कर दिये गये हैं और कुछ ही समय बाद इनकी इंस्टालेशन हो जाएगी…!!
उक्त के अलावा अस्पताल के कोविड वार्ड में 45 लाख रुपये की लागत से आक्सीजन पाईप लाईन बिछाई गई है…!! मैडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना भी की जा रही है..।! हम लगातार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में रोगियों के उपचार की चिंता करते हैं, यहां मैडिकल संयत्रों की, मैडिकल सुविधाओं चिंता करते हैं..!!
हम आभारी हैं, हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा जी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के, जिनके शानदार नेतृत्व में नाहन स्थित मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है…!! नाहन मैडिकल कॉलेज एवं अस्पतपाल, क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में शानदार कार्य कर रहा है और कोविड-19 में मैडिकल कॉलेज ने अपनी बेहतरीन सेवाएं प्रदान की हैं।
सिरमौर और नाहन क्षेत्र की जनता को एक बार पुनः बधाई..!!
-डा. राजीव बिन्दल
Gallery Section






























































