एक प्रयास-नींबू की खेती से स्वरोजगार

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-17 at 11.20.49 (1)

Main Content Section

  आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए 50 हजार नींबू के पौधे चार वाहनों में रवाना किए।  वाहनों में भेजे गए नींबू के ये पौधे  नाहन विधानसभा क्षेत्र में 100 से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से  रोपे जाएंगे।

 * हमने गत वर्ष एक लाख नींबू के पौधे नाहन विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क वितरित किए थे।

 * नाहन विधानसभा क्षेत्र में इस बरसात के सीजन में कुल 2.39 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

एक लाख पौधे वन विभाग और 89 हजार पौधे वन विभाग की एकीकृत विकास परियोजना ‘‘आईडीपी’’ के तहत लगाए जाएंगे।

*  हम  नींबू पौध रोपण, पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से भी कर रहे हैं।

 * नींबू के पौधे लगाने का हमारा मुख्य उददेश्य ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली हमारी बहनों और माताओं की आय में बढ़ौतरी करना है और उन्हें स्वरोजगार के साधन उपलब्ध करवाना है। 

 * कोरोना काल में हमने नाहन क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों को नीटिंग मशीने, सिलाई मशीनें और दोने पत्तल की मशीने भी प्रदान की हैं ताकि हमारी माताएं और बहने आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो सकें।

 * जिस प्रकार ‘‘सेब हमारे पहाड़ी क्षेत्रों में बागवानों और किसानों की आर्थिकी का आधार बना है उसी तर्ज पर हम ‘‘नींबू उत्पादन को नाहन क्षेत्र में हमारे लोगों की आय का अतिरिक्त साधन बनाना चाहते हैं।

 * नींबू की खेती के लिए हमारे नाहन क्षेत्र की भूमि अति उत्तम है और जंगली जानवरों से भी इस फसल को नुकसान न के बराबर है। इसके अलावा नींबू की मार्किट प्राईस बहुत अच्छी है जिससे किसानों को लाभ होगा।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top