मैं, जब-जब भी आईआईएम धौलाकुंआ के प्रवास पर आता हूं…
Main Photo Section
Main Content Section
मैं, जब-जब भी आईआईएम धौलाकुंआ के प्रवास पर आता हूं, मुझे सुख और संतोष की असीम अनुभूति होती है।
* आईआईएम धौलाकुंआ न केवल सिरमौर बल्कि संपूर्ण हिमाचल के लिए गौरव और सम्माान का प्रतीक है। यह उत्कृष्ट और नामी राष्ट्रीय प्रबन्धन संस्थान, आने वाले समय में हमारे इलाका वासियों के लिए शिक्षा, प्रबन्धन और रोजगार के बेहतर अवसर के रूप में उभरेगा।
* आज बुधवार को हमने, उपायुक्त सिरमौर श्री आर.के. गौतम, पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण श्री के.एल. चौधरी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति श्री जगबीर सिंह सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ आईआईएम में चले रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
* आईआईएम सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करके धौलाकुुआ पंचायत के निवासियों की सड़क सस्या का समाधाना भी किया गया।
* लगभग 400 करोड़ रुपये की लागत से एक हजार बीघा भूमि पर आईआईएम का निर्माण किया जा रहा है और यह संस्थान देश का जाना-माना संस्थान है।
* हम आशा करते हैं कि निकट भविष्य में आईआईएम का शानदार भवन बन कर तैयार होगा, हमारा इलाका देश के उत्कृष्ट शिक्षण एवं प्रबंधन संस्थानों के नक्शे पर उच्च स्थान पर विराजमान होगा।
* नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए डा. यशवंत सिहं परमार मैडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा आईआईएम धौलाकुंआ, दोनों ही गौरवशाली संस्थान हैं जिनका भविष्य में हमारे क्षेत्र की जनता को विशिष्ट लाभ मिलेगा।
-डा. राजीव बिन्दल


































































