खूबसूरत है नेचर पार्क नाहन
Main Photo Section
Main Content Section
* नाहन के समीप राष्ट्रीय उच्च मार्ग के किनारे कांगनीवाला (आमवाला-सेनवाला पंचायत) में वन विभाग के सहयोग से एक बहुत ही खूबसूरत नेचर पार्क का निर्माण किया गया है।
* यह नेचर पार्क नाहन क्षेत्र विशेषकर नगर के हर उम्र और हर वर्ग के लोगों के लिए अत्यंत लाभकर सिद्ध होगा।
* आज सोमवार को नाहन शहर के नागरिकों ने नेचर पार्क का भ्रमण किया। नगर पार्षदगण और शहर के नागरिक अपने परिवार सहित नेचर पार्क के प्रवास पर आए। इस दौरान सबने नेचर पार्क का लुत्फ लिया और एक दृष्टि से आज इस पार्क का विधिवत शुभारम्भ भी हुआ।
* मुझे नाहन क्षेत्र के लोगों को यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि नाहन शहर में विभिन्न पार्कों के निर्माण के साथ ही करीब 70 लाख रुपये की लागत से कांगनीवाला में सुंदर नेचर पार्क का निर्माण किया गया है।
* आप सब इस नेचर पार्क में अपने परिवारजनों के साथ प्राकृतिक सुंदरता का आंनद ले सकते हैं।
* इस शानदार नेचर पार्क के लिए मैं नाहन क्षेत्र के लोगों विशेषकर नगरजनों को बधाई देता हूं। आप सब इस पार्क का लुत्फ उठाएं, यहां अपने परिवार, अपने बच्चों और अपने बुजुर्गों के साथ भ्रमण करें।
आप सबको पुनः खूबसूरत नेचर पार्क की बधाई।
-डा. राजीव बिन्दल






































































