नाहन के पौड़ीवाला मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण हेतु 85 लाख स्वीकृत
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन के समीप पौड़ीवाला में प्राचीन शिवालय स्थित है। मानता है कि भगवान शिव स्वयं ‘‘शिवलिंग’’ के रूप में यहां प्रकट हुए हैं। इस शिवालय को स्वर्ग की दूसरी सीढ़ी भी माना जाता है।
★ मुझे आप सबको यह बताते हुए प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि पौड़ीवाला मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रदेश की श्री जय राम ठाकुर सरकार द्वारा 85 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।
★ प्रदेश सरकार द्वारा टूरिज्म विभाग के अन्तर्गत ‘‘नई मंजिलें नई राहें‘‘ परियोजना के तहत यह धनराशि स्वीकृत हुई है। इस ऐतिहासिक मंदिर परिसर का सौंदर्यकरण होने से जहां यहां आने वाले श्रद्धालुओ को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी वहीं यह ऐतिहासिक शिवालय प्रदेश और देश के मानचित्र पर उभरेगा।
★ आज हमने पौड़ीवाला मंदिर परिसर में मंदिर कमेटी, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडल सदस्यों, क्षेत्र के प्रमुख लोगों के साथ टूरिज्म विभाग तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक की।
★ हम काफी लंबे समय से पौड़ीवाला शिवालय परिसर के सौंदर्यकरण के लिए प्रयासरत थे जो अब जाकर फलिभूत हुआ है। पौड़ीवाला के इस शिव मंदिर के प्रति नाहन क्षेत्र के हजारों लोगों में भारी श्रद्धा है और वर्ष भर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। हाल ही में पौड़ीवाला मंदिर के समीप तक पक्की सड़क का निर्माण भी किया गया है।
★ वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में जहां नाहन क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है वहीं नाहन शहर और आसपास के क्षेत्र को उसके धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जा रहा हैै।
★ मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के बारे में हमने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इसमें भव्य गेट, पार्किंग, सामुदायिक भवन, भंडारा स्थल, सुन्दर पार्क, शौचालय और अन्य जनसुविधाएं शामिल हैं।
★ नाहन क्षेत्र के पुराने, धरोहर और ऐतिहासिक स्थलों के विकास की दिशा में हम निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
★ हमने, पौड़ीवाला मंदिर प्रबन्धन समिति के पदाधिकारियों और सेनवाला -आमवाला पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा ऐतिहासिक महत्व वाले इस मंदिर के बेहतरीन प्रबन्धन, देखभाल और यहां समय-समय पर होने वाले आयोजनों को बेहतरीन ढंग से संचालित करने पर उनकी प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है।
★ ऐतिहासिक पौड़ीवाला शिव मंदिर को ‘‘नई मंजिल नई राहें’’ योजना में शामिल करने और मंदिर परिसर के सौंदर्यकरण के लिए 85 लाख रुपये की स्वीकृति के लिए आप सबको हार्दिक बधाई।
-डा. राजीव बिन्दल




































































