नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज 16 मई का दिन हम सबके लिये खुशी, उल्लास, उमंग के साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत का दिवस है।

★नाहन की पावन धरती पर आज महिमा लाइब्रेरी परिसर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी की गरिमामय उपस्थिति में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित हुई।

★ हम पिछले काफी लंबे समय से नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना के लिये प्रयासरत थे, आज जाकर हम सबके प्रयास फलीभूत हुए हैं।

★ भगवान बुद्ध मनुष्य के जीवन के हर पहलु का सिद्धांत रूप में मार्ग प्रशस्त करते हैं। मनुष्य कहां से आया, क्या करना है उसे, और कहां जाना है उसे, का संपूर्ण ज्ञान भगवान बुद्ध की शिक्षाओं में समाहित है।

★ भारत की धरती विश्व की श्रेष्ठतम भूमि है, जिसमें सनातन धर्म जैसा विशाल वट वृक्ष आलोकित है जहां सनातन धर्म की उत्पत्ति हुई और सनातन विश्व के अनेक धर्म एवं मत संप्रदायों की जननी है।

★ बौद्ध धर्म का उदय भारत की पवित्र धरा पर हुआ और विश्व भर में फैला।

★ हमें गौरव है कि भगवान बुद्ध का अवतरण भारत की पवित्र भूमि में हुआ और विश्व ने बौद्ध धर्म को स्वीकार एवं अंगीकार किया।

★आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नाहन की धरोहर और ऐतिहासिक धरा पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना से हमारी पीढ़ियां प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करेंगी।

★ भगवान बुद्ध की बहुत ही सुंदर और आकर्षक प्रतिमा की स्थापना के लिये मेरे नाहन वासियों को कोटि कोटि बधाई।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top