मात्तर पंचायत में पुलों एवं सड़कों का उदघाटन एवं शिलान्यास
डा. राजीव बिन्दल ने आज बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज पंचायत मात्तर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न पुलों एवं सड़कों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने आज बुधवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज पंचायत मात्तर के एक दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न पुलों एवं सड़कों का उदघाटन एवं शिलान्यास किया।
★ प्रवास के दौरान 3.77 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संभालका से अगड़ीवाला संपर्क सड़क का शिलान्यास किया।
★ भगतांवाला खडड पर 27.69 लाख से नव निर्मित पुल तथा 21.13 लाख रुपये की लागत से कोदेवाला-भगतांवाला संपर्क सड़क में कोदेवाला नदी पर पुल का उदघाटन किया।
★ इसके अलावा 16.78 लाख रुपये की लागत से कोदेवाला-भगतांवाला सम्पर्क सड़क में नईवाला खाला पर पुल का शिलान्यास भी किया।
★ हमारे निर्वाचन क्षेत्र की दूरदराज पंचायत मातर में विकास और सेवा के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। मातर से भेड़ों सड़क का कार्य 5 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। इसी प्रकार बोहलियो से संभालका सडक पर 4.50 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
★ दूसरे चरण में संभालका से अगड़ीवाला सड़क पर 3.77 करोड़ रुपये तथा मात्तर जीरो से मातर गांव तक 2 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण किया जा रहा है।
★इसी प्रकार भेड़ों से आदि बद्री सडक का निर्माण 14 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है, हरिपुर खोल में पुल निर्माण के लिए 2.88 करोड़ रुपये खर्च किये जा रहे है।
★ इस तरह एक ही कार्यकाल में पूरी पंचायत के सड़कों को जोड़ने का विहंगम प्रयास किया गया है और आने वाले एक साल में पूरी पंचायत पक्की सड़क से जुड़ जाएगी।
★ कांग्रेस ने केवल वोट की राजनीति की, इलाके के विकास कार्याे की अनदेखी की, जिसकी वजह से इस दूरदराज क्षेत्र के लोग सड़कों और पुलों आदि से महरूम रहे।


































































