ऊना में भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारम्भ
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज सोमवार को ऊना में भाजपा प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ।
भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माननीय श्री सौदान सिंह जी, भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री श्रीकांत शर्मा जी, सह प्रभारी श्री संजय टंडन जी, नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी, सांसद एवं पूर्व मंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी, सांसद डॉ. सिकंदर जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन जी तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतृत्व की गरिमामयी उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा हो रही है।
डा. बिन्दल ने कहा कि इस प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में विधायकगण एवं विधायक प्रत्याशी, 171 मंडलों के मण्डल अध्यक्ष, 17 भाजपा संगठनात्मक ज़िलों के जिला अध्यक्ष और महामंत्री सहित संगठन के प्रदेश पदाधिकारी हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यशाला में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर तक पार्टी के ढांचे को और अधिक सशक्त करने तथा आगामी रणनीति आदि संगठन के अन्य महत्वपूर्ण विषयों को विस्तार से चर्चा हेतु शामिल किया गया है।




































































