मझाडा नदी जो बरसात के दिनों में इलाका वासियों के लिए मुसीबतें लेकर आती थी, आज उस पर बना पुल, दिल को सुकून देता है
क्षेत्र का नीमवाली का पुल बनकर तैयार हो गया है, जो बणी माता, शमलाशन माता, व मोरनी क्षेत्र में जाने आने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
Main Photo Section
Main Content Section
श्रावण माह का आज का प्रथम सोमवार, कौलांवालाभूड़ क्षेत्र के लिए हमेशा शुभ, स्मरणीय और ऐतिहासिक रहेगा। आज 8.51 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मझाड़ा पुल का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कौलावाला भूड क्षेत्र मेें कई अन्य पुलों और सड़कों का उदघाटन एवं शिलान्यास भी किया।
जो मझाडा नदी बरसात के दिनों में इलाका वासियों के लिए मुसीबतें लेकर आती थी, आज उस पर बना पुल, दिल को सुकून देता है। पुल के बनने से इलाका वासियों ने राहत् की सांस ली है। इस पुल के बनने से ग्रामीणों का दुःख-सुख की स्थिति में 12 मास आवागमन रहेगा।
क्षेत्र का नीमवाली का पुल बनकर तैयार हो गया है, जो बणी माता, शमलाशन माता, व मोरनी क्षेत्र में जाने आने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।
आज नीमवाली की सड़क पर छोटी-बडी आठ पुलियां लगाने का काम शुरू करते हुए आनन्द की अनुभूति हो रही है। इलाके का खान्दा, बोहरली गांव बरसात के दिनों में नदी नालों के कारण, शेष दुनिया से कट जाता था।
खांदा सड़क पर आज एक पुल का रुलोर्कापण किया गया व दूसरे पुल का शिलान्यास। इन दोनो पुलों के निर्माण के बाद 12 महीने इलाका सडक से जुडा रहेगा।
हमने आप सबके सहयोग और आशीर्वाद से वर्ष 2012 में लवासा चैकी को कौलावाला भूड से जोडने के लिए जी तोड मेहनत शुरू की थी। आज पक्की सडक का लोकार्पण करते हुए हृदय प्रफुल्लित हो रहा है।
सड़कों और पुलों के उदघाटन और शिलान्यास के लिए कौलावालाभूड़ क्षेत्रवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
(19 जुलाई 2021)
Gallery Section






























































