Loading Title...

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन नगर पेयजल की विकराल समस्या को देखते हुय इसके समाधान के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पिछले तीन वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि नाहन नगर पेयजल की विकराल समस्या को देखते हुय इसके समाधान के लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पिछले तीन वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। 

 डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन नगर की दो प्रमुख पेयजल योजनायों को मजबूत करने के लिए खैरी उठाऊ पेयजल योजना की पाइपों को बदलने के लिए 4.04 करोड़ और नहर स्वार ग्रेवेटी पेयजल योजना के लिए 8.80 करोड़ की डीपीआर बनवाकर नाबार्ड से धन उपलब्ध करवाकर विभाग को दे दिए हैं।  

उन्होंने कहा कि अब इस योजना की पाईपें आ चुकी है और काम शुरू हो चूका है। विभाग से मांग करता करते हैं कि उक्त दोनों योजनाओं के कार्य को जल्द से जल्द से पूरा किया जाये और नाहन नगर की पेयजल समस्या को दूर किया जाए !

डा. बिन्दल ने कहा कि यह सब नाहन की जनता, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के संघर्षों का ही परिणाम है कि नाहन की दोनांे पेयजल योजनाओं को मजबूत करने का काम शुरू हुआ है अन्यथा यह कार्य पिछले 30 वर्षों में भी किया जा सकता था।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top