नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा का राज्यपाल को ज्ञापन
Main Photo Section
Main Content Section
हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी विधायक दल नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल जी के नेतृत्व में प्रदेश के महामहिम राज्यपाल महोदय से मिला जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती सहित सभी 30 विधायक शामिल हुए। भाजपा विधायक दल ने महामहिम राज्यपाल महोदय को प्रदेश की निरन्तर बिगड़ती कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि हिमाचल प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। एक के बाद एक दिल दहलाने वाली घटनाओं ने देवभूमि को न केवल शर्मसार किया है अपितु देशभर में बदनाम कर दिया है। हत्या, बलात्कार, डकैती जैसे संगीन अपराधों में ब-सजय़ौतरी होना और वर्तमान सरकार के हस्ताक्षेप से निर्दोष लोगों को दोषी बनाना और दोषियों को बचाने का प्रयास करना लगातार जारी है जिसके परिणामस्वरूप जनता का विश्वास वर्तमान कांग्रेस सरकार से पूरी तरह उठ चुका है।
ज्ञापन में लिखा गया कि शिमला का युग हत्याकांड अभी प्रदेश की जनता भूली भी नहीं थी कि जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र की दर्दनाक घटना जिसमें मासूम स्कूली छात्रा के साथ गैंगरेप कर निर्मम हत्या की गई, ने पूरे प्रदेश को फिर से हतप्रभ कर दिया है। इस घटना के बाद प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन का व्यवहार लगातार संदेह के घेरे में चल रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्यवाही से प्रतीत होता है कि असली दोषियों को बचाने का प्रयास किया गया है और निर्दोष लोगों को दोषी ठहराया जा रहा है।
मुख्यमंत्री के फेसबुक एकाउंट में पहले दोषियों की फोटो वायरल होना और फिर उन्हें हटा लेना दर्शाता है कि प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन यह सब कर रहा है। जनता के भारी दबाव में प्रदेश सरकार ने मामले को सी0बी0आई0 को तो सौंप दिया परन्तु प्रदेश सरकार के दबाव में पुलिस प्रशासन ने मामले को जिस तरह से उल-हजया दिया है, उसकी भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।
प्रदेश में इसके अलावा जिस तरह से मण्डी जिला के सिराज क्षेत्र में वन विभाग के नव-ंउचयनियुक्त वन रक्षक होशियार सिंह की निर्मम हत्या करके उसके शव को पेड़ से लटका कर आत्महत्या में बदलने का प्रयास हुआ उससे प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था की पोल खुल गई है। जनता के भारी दबाव में हत्या का मामला दर्ज तो किया है परन्तु प्रदेश सरकार वन माफिया के दबाव में जिस तरह से काम कर रही है, उससे न्याय की उम्मीद कम ही है।
इसी तरह परवाणु की नाबालिग लड़की का गायब होना और पुलिस का नाकाम रहना, कुल्लू की नाबालिक लड़की से गैंगरेप व हत्या होना, सरकाघाट की मोनिका का लापता होना और संदेहास्पद परिस्थितियों में सुनीता की मौत होना व सिरमौर में विवाहिता को अगवा कर जबरदस्ती बलात्कार करने जैस घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में कानून का राज नहीं अपितु जंगलराज है। आम आदमी का जीना दूभर है, महिलाओं का घरों से बाहर निकलना हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में सुरक्षित नहीं है।
भारतीय जनता पार्टी विधायक दल इन घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश की लड़खड़ाती कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता प्रकट करता है। भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का मानना है कि इन परिस्थितियों में वीरभद्र सरकार का सत्ता में बने रहना प्रदेश के हित में नहीं है। इसलिए भाजपा विधायक दल ने महामहिम राज्यपाल महोदय से मांग की है कि वर्तमान प्रदेश सरकार को तुरन्त बर्खास्त कर प्रदेश में आम चुनाव करवाने की सिफारिश महामहिम राष्ट्रपति महोदय से करने की कृपा करें।
-डा. राजीव बिन्दल
Gallery Section






























































