Loading Title...
नाहन के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री डा. राजीव बिन्दल को हरियाणा सरकार द्वारा आपात काल में अतुलनीय सहयोग देने के लिए 26-01-2016 को कुरुक्षेत्र में ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन के विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मन्त्री डा. राजीव बिन्दल को हरियाणा सरकार द्वारा आपात काल में अतुलनीय सहयोग देने के लिए 26-01-2016 को कुरुक्षेत्र में ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया गया था जिन्होंने लोकतन्त्र को जिन्दा रखने के लिए आपातकाल के समय संघर्ष किया और कारावास में अनेक यातनाओं को झेला।
उन्होंने बताया कि देश में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा 25 जून 1975 की आधी रात को आपातकाल लगा कर लोकतन्त्र की हत्या कर दी गई थी, जिसका विरोध करने वालों को और लोकतन्त्र को बचाने वालों को हरियाणा सरकार ने ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया गया।
डा. बिन्दल ने सम्मान के लिए हरियाणा सरकार का आभार जताया।