प्रेस-स्टेटमेंट: डा. राजीव बिन्दल

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरा प्रदेश बादलों के फटने से, भारी बरसात से छलनी हो गया है । लोगों के घर बह रहें हैं, जाने जा रही हैं, पशु मर रहें हैं, खेत खलिहान समाप्त हो रहें हैं, सड़के टुट गई हैं, सड़कें बंद पड़ी है, जन-जीवन अस्त व्यस्त है परन्तु वर्तमान प्रदेश सरकार दिल्ली में मस्त है ।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि पूरा प्रदेश बादलों के फटने से, भारी बरसात से छलनी हो गया है । लोगों के घर बह रहें हैं, जाने जा रही हैं, पशु मर रहें हैं, खेत खलिहान समाप्त हो रहें हैं, सड़के टुट गई हैं, सड़कें बंद पड़ी है, जन-जीवन अस्त व्यस्त है परन्तु वर्तमान प्रदेश सरकार दिल्ली में मस्त है ।

उन्होंने कहा िक प्रदेश की पूरी सरकार समेत मुख्यमन्त्री दिल्ली में बैठकर अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है । किसी को कोई परवाह नहीं है कि प्रदेश में क्या विपदा आन पडी है ।

डा. बिन्दल ने कहा कि सिरमौर में जो गत् वर्ष भारी बरसात से नुकासन हुआ था उसकी भरपाई तनिक भी नहीं हुई थी, उसके उपर गत् सप्ताह हुई तबाही से लोग त्रस्त है । जिनके मकान पूर्ण रूपेण समाप्त हो गए है उन्हें राहत के नाम पर नगण्य राशि दी गई है । दो दिन तक मशीनों ने काम किया बअ मशीने भी बंद है ।

पहाड की ओर से आने वाले नालों के बारे में सरकार कोई चिन्ता नहीं कर रही है और दोबारा से इस बात की इन्तजार की जा रही है कि और त्रास्दी हो ।

डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमन्त्री महोदय नाहन आए और बाढ़ राहत के सम्बन्ध में कोई साहयता नहीं दे कर गए, प्रशासन सरकार की तरफ देख रहा है ।

वर्तमान सरकार न विधानसभा में चर्चा करना चाहती है, न जनहित का काम करना चाहती है, न ही किसी के नुकसान की परवाह है केचल चिन्ता हे तो अपनी कुर्सी बचाने की ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top