कांग्रेस नेताओं को डीपीआर का मतलब भी नहीं पताः डा. बिन्दल
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अब डी0पी0आर0 का नाम भी पता लग गया है कि डी0पी0आर0 भी कोई चीज होती है। आज से पूर्व इन्हें मालूम ही नहीं था के डी0पी0आर0 भी बनवानी पड़ती है और उसके बाद ही सरकारों से पैसा आता है ।
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को अब डी0पी0आर0 का नाम भी पता लग गया है कि डी0पी0आर0 भी कोई चीज होती है। आज से पूर्व इन्हें मालूम ही नहीं था के डी0पी0आर0 भी बनवानी पड़ती है और उसके बाद ही सरकारों से पैसा आता है ।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के पूर्व नेताओं/विधायकों ने इलाके के विकास की पेयजल योजनाओं की, सिंचाई योजनाओं की, पुलों एवं सड़कों की कतई चिन्ता नहीं की है । यदि उन्होंने चिन्ता की होती तो आज इलाके की ये दूर्दशा नहीं होती।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भाजपा के लगातार संर्घषों का परिणाम् है कि योजनाओं के प्रारूप (डी0 पी0 आर0) तैयार होने लगे है और स्वीकृतियां होनी शुरू हुई है। इतना ही नहीं भाजपा के संर्घषों का ही परिणाम् है कि आज सिरमौर को आई0 आई0 एम0 मिला है। कांग्रेस इस आई0 आई0 एम0 के लिए अपनी पीठ थपथपाना बन्द करें क्योंकि आई0 आई0 एम0 पुरी तरह से केन्द्र की मोदी सरकार की देन है। इस संस्थान के निर्माण में प्रदेश सरकार का एक भी पैसा नहीं लगने वाला है ।
Gallery Section