कांग्रेस ने 65 साल के शासनकाल में धारटी क्षेत्र की अनदेखी की

डा. राजीव बिंदल कहा कि 65 साल हिमाचल में शासन करने वाली पार्टी से आज क्षेत्र की जनता  हिसाब मांग रही है कि इस क्षेत्र में पीने का पानी क्यों नहीं है, सड़कें क्यों नहीं है और रोजगार क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि 65 साल राज करने के बाद भी धारटी क्षेत्र को पिछड़ा रखने वाली पार्टी आज किस मुंह से यहां वोट मांगने आएगी।

Main Photo Section

Main Content Section

डा राजीव बिंदल विधायक नाहन ने धारटी क्षेत्र की अनदेखी के लिए कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल में 70 में से 65 साल कांग्रेस ने शासन किया फिर भी वह क्षेत्र का विकास नहीं करवा पाई। उन्होंने कहा कि श्री वीरभद्र सिंह ने 35 साल तक शासन किया फिर भी धारटी क्षेत्र का विकास क्यों नहीं हुआ। स्पष्ट है धारटी क्षेत्र का विकास कांग्रेस की प्राथमिकता में कभी भी नहीं रहा और कांग्रेस केवल वोट मांगने के लिए यहां आती है।

डा. राजीव बिंदल आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के पंजाहल के चैही मेहडोग व नैहली में जनसम्पर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 65 साल हिमाचल में शासन करने वाली पार्टी से आज क्षेत्र की जनता हिसाब मांग रही है और कांग्रेस को बताना होगा कि उसने क्यों क्षेत्र के लोगों के साथ अन्याय किया। उन्होंने कहा कि जनता हिसाब मांग रही है कि इस क्षेत्र में पीने का पानी क्यों नहीं है, सड़कें क्यों नहीं है और रोजगार क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि 65 साल राज करने के बाद भी धारटी क्षेत्र को पिछड़ा रखने वाली पार्टी आज किस मुंह से यहां वोट मांगने आएगी।

डा. बिंदल ने कहा कि पिछले पांच साल से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और नाहन विधानसभा क्षेत्र से दो चैयरमैन बनाए गए हैं फिर क्षेत्र में पीने का पानी नहीं है, इसका हिसाब तो कांग्रेस को ही देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी और जिसके नेता अपनी ही सरकार में पानी, सड़क रोजगार नहीं दे सके वह भाजपा की सरकार में पानी सड़क रोजगार कैसे देंग,े जबकि अब हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने वाली है।

डा. बिंदल ने क्षेत्र के लोगों का आहवान किया कि वे हिमाचल और नाहन क्षेत्र में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लें क्योंकि केन्द्र में भाजपा की मोदी सरकार है और हिमाचल में भाजपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को वचन देते हैं कि भाजपा सरकार बनते ही क्षेत्र का संपूर्ण विकास सुनिश्चित बनाया जाएगा।

डा. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर चैही मेहडोग में दो लाख रुपये की विधायक निधि से निर्मित सामुदायकि भवन का उदघाटन भी किया।

जन सम्पर्क अभियान में जिला परिषद सदस्य श्री वियन गुप्ता, श्री मनीष, राजेन्द्र, राजेश, प्रेम ठाकुर, मोहन सिंह, प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र, ठाकुर सिरमौर सिंह, मान सिंह ठज्ञकुर आदि सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top