कांग्रेस पार्टी से प्रदेश का हर नागरिक परेशान है : डा0 राजीव बिन्दल
डा0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, बहन-बेटियॉ प्रदेश में असुरक्षित है और प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार के मामले में अपने आप को बचाने के लिए रोज कोर्ट और वकीलों के चक्कर काट रहे है ।
Main Photo Section
Main Content Section
डा0 राजीव बिन्दल विधायक नाहन ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि आज कांग्रेस पार्टी से प्रदेश का हर नागरिक परेशान है और कांग्रेस के व अन्य पार्टी के नेता-कार्यकर्ता अपनी पार्टी को छोड़कर लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं ।
नाहन विधानसभा क्षेत्र की में भाजपा की पद यात्रा व जन सम्पर्क अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे भाजपा का कारवां लगातार बढ़ रहा है । आज कालाअम्ब पंचायत में दूसरे दिन भाजपा की पद यात्रा में आज भी भाजपा के परिवार में श्री राजेन्द्र कुमार बीएसपी के नाहन मण्डल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार, कांग्रेस के श्री ओम् प्रकाश, श्री मन्जीत चौहान, श्री प्रीतम चन्द, श्री अनिल, श्री गुरमीत सिंह, समाजसेवी श्री कुलदीप, श्री सन्दीप, श्री रमेश कुमार, युवा नेता श्री दिनेश कुमार, श्री तरसेम सिंह, श्री राज कुमार आदि ने भाजपा का दामन थामा है ।
उक्त सभी नेताओं ने अपने सभी साथियों के साथ भाजपा पार्टी में और केन्द्र की मोदी सरकार में विश्वास दिखाया है और कांग्रेस की गलत नितियों से, विकास विरोधी नितियों से तंग आकर आज भाजपा का दामन थामा है ।
उक्त सभी नेताओं ने कहा कि उन्हें भाजपा परिवार में शामिल होने पर गर्व महसूस हो रहा है, प्रदेश की कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार, मफिया राज चरम सीमा पर पहुॅच चुका है । प्रदेश के मुख्यमन्त्री स्वयं भ्रष्टाचार के मामले पर बेल पर चल रहे है ।
उन्होने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है, बहन-बेटियॉ प्रदेश में असुरक्षित है और प्रदेश के मुखिया भ्रष्टाचार के मामले में अपने आप को बचाने के लिए रोज कोर्ट और वकीलों के चक्कर काट रहे है ।
उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा में आज अगर किसी विधायक ने जनता की आवज बन कर विकास को मुद्दा बनाया है तो वह केवल डा0 राजीव बिन्दल ही है । उन्होने कहा कि डा0 राजीव बिन्दल जी के नेतृत्व में ही नाहन का विकास हो सकता है अतः उन्होंने भाजपा परिवार में शामिल होने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर जिला परिषद् सदस्य श्री विनय कुमार, श्री मनीश चौहान, पंचायत प्रधान श्री राजेश, बीडीसी श्री नीरज, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कैप्टन महेन्द्र, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डा0 फजलु रहमान, श्री सुलेमान, श्री यामीन, मण्डल सचिव श्री दिनेश अग्रवाल, युवा महासचीव श्री गौरव गोयल, श्री रामकुमार धिमान, श्री श्याम लाल, श्री जोगेन्द्र, श्री जसमेर, श्री तरसेम, श्री अंकुर राणा आदि लोग उपस्थित थे ।
































































