किसानों की खराब फसल का मुआवजा दे सरकार: डा. बिन्दल

डा. बिन्दल ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि इस नुकसान की भरपाई के तुरन्त आदेश पारित करें।

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन के आस-पास के समस्त क्षेत्रों में आम की फसल पर तेलिए की मार पड़ी है जिसके कारण आम पूरी तरह समाप्त हो गया है। सात दिन के छोटे से समय में ही आम के पत्तों पर तेल की तरह का तरल आ गया और सारी फसल समाप्त हो गई।

 नींबू की फसल पर भी इसी प्रकार की मार पड़़ी है और विक्रमबाग, देवनी, कालाअम्ब, आमवाला-सैनवाला, बनकला, नाहन, सतीवाला, मात्तर आदि पंचायत के हजारों किसान प्राकृतिक मार की चपेट में आ गए है ।

डा. बिन्दल ने हिमाचल सरकार से आग्रह किया है कि इस नुकसान की भरपाई के तुरन्त आदेश पारित करें। गत् वर्ष भारी बरसात से जो किसानों का भारी नुकसान हुआ था अभी तक उसकी भरपाई भी नहीं हुई है और अब नई मार पड़ गई है । मुख्यमन्त्री महोदय से आग्रह है कि किसानों को तुरन्त मुआवजा दिलाया जाए ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top