पत्रकार वार्ता : अगर हमने कुछ कहा तो लोग बुरा मान गए
डॉ. बिंदल बिंदल ने कहा कि इस सरकार को साढ़े चार वर्ष से ज्यादा सत्ता में हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों, बेरोजगारी, पानी आदि समस्याओं को लेकर इन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किए हैं, जबकि भाजपा जनता के हर मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है। अन्याय के खिलाफ भाजपा की जंग जारी रहेगी।
Main Photo Section
Main Content Section
अगर हमने कुछ कहा तो लोग बुरा मान गए। इनके नेता जनाक्रोश को समझ नहीं रहे हैं। भाजपा को दोषी करार देने के प्रयास कर रहे हैं। जबकि भाजपा का काम विपक्ष में रहते हुए सरकार को चेताना, जनता को जगाना हमारा दायित्व है।
नाहन के सर्किट हाउस में सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए नाहन के विधायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्ता डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि सरकार के पास पुतले फूंकने के लिए दो महीने के बाद पूरा समय है। कम से कम इन दो महीनों में यदि ये जनता के हितों व उनके अधिकारों के लिए काम कर लें तो ज्यादा अच्छा होगा।
उन्होंने माना कि हमें शब्दों का चयन सही तरीके से करना चाहिए। मगर जो स्थिति इस सरकार की निष्क्रियता से पैदा हो गई है, पूरे प्रदेश की जनता सड़कों पर उतर चुकी हैं। ऐसे में जनता की आवाज बनकर आवेश में शब्दों में ऊंच-नींच हुआ है तो मुझे अपने शब्द वापिस लेने में भी कोई ऐतराज नहीं है। मगर उससे पहले सरकार व उसके नेता कम से कम उन लोगों को तो इंसाफ दें जिनके साथ अन्याय हो रहा है।
गौरतलब है कि 22 जुलाई को सीएम का पुतला फूंकने के दौरान भाजपा कार्यकर्त्ता खासे तैश में आ गए थे । एक वीडियो को भाजपा ने खुद ही वायरल किया जिसमे विधायक बिंदल द्वारा कांग्रेसियो को अपशब्द कहे जा रहे थे । इसी को लेकर कांग्रेसियो द्वारा विधायक के पुतले को जगह – जगह फूंका जा रहा है ।
डॉ. बिंदल ने कहा कि 23 वर्ष के फोरेस्ट गार्ड की हत्या किया जाना, 9 वर्ष की बच्ची के साथ कुल्लू में कुकृत्य कर हत्या किया जाना, जिसे अब निर्भया का नाम दिया गया है। वहीं हाल ही में चंबा की एक स्कूली छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के बाद यह सरकार और इसके अधिकारी जिस तरीके से गुनाहगारों को बचाने के लिए दोहरे बयान दे रहे हैं, उससे जनता के रोष ने जनाक्रोश का सैलाब लाकर खड़ा कर दिया है।
सरकार की नैतिकता खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि पुलिस अधिकारियों की दोहरी बयानबाजी और आरोपियों को बचाने के लिए जिस तरीके से पुलिस थानों में हत्याएं हो रही हैं, उसके बाद भी यदि भाजपा जनता की आवाज न बनें और मुद्दों पर सड़कों पर न उतरें तो हमारा विपक्ष में रहने का क्या औचित्य है।
बिंदल ने कहा कि इस सरकार को साढ़े चार वर्ष से ज्यादा सत्ता में हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों, बेरोजगारी, पानी आदि समस्याओं को लेकर इन्होंने कोई प्रदर्शन नहीं किए हैं, जबकि भाजपा जनता के हर मुद्दे की लड़ाई लड़ रही है। अन्याय के खिलाफ भाजपा की जंग जारी रहेगी। जल्द ही भाजपा की सरकार प्रदेश में आने वाली है। उन्होंने कांग्रेसी नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि जो काम आज आप सत्ता पक्ष में रहकर कर रहे हो उसके लिए आपके पास पूरे पांच साल और मिलेंगे। फिलहाल जनता के लिए कुछ तो कर लें।
वार्ता में जिला परिषद सदस्य विनय गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी विशाल तोमर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता रौंणकी राम आदि मु य रूप से उपस्थित थे।
Gallery Section






























































