सत्ता परिवर्तन अभियान कालाअम्ब पंचायत में प्रवेश

डा0 बिन्दल ने कहा कि इस निकम्मी सरकार को बदलने के लिए पूरे प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। जिला सिरमौर को, नाहन विधानसभा क्षेत्र को और कालाअम्ब पंचायत को बेहतरीन बनाने के लिए इस निकम्मी सरकार को बदलना ही होगा ।

Main Photo Section

Main Content Section

आज सत्ता परिवर्तन जन सम्पर्क अभियान में डा0 राजीव बिन्दल का काफीला कालाअम्ब पंचायत में प्रवेश कर गया । इससे पहले 16 पंचायतों में जनसम्पर्क अभियान को पूरा करने के बाद आज कालाअम्ब के गांव ड़ीढ़ा, नीमवाली, रेतवाली, बंाकेबाड़, डिंगरवाला, मोगीनन्द, मुस्लिम बस्ती, जाट्टांवाला, चोपाल, एक्साईज कलोनी में नुक्कड सभाऐं व व्यक्तिगत् सम्पर्क किया गया ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि कालाअम्ब पंचायत के प्रत्येक गांव में पीने के पानी की गम्भीर समस्या है, हर रोज लोगों पानी की गम्भीर समस्या से गुजर रहे हैं । लोग नदी का गन्दा पानी पीने को मजबूर है।

डा0 बिन्दल ने कहा कि इस पानी की समस्या के समाधान के लिए विगत चार वर्षों में 50 से अधिक बार धरने-प्रदर्शन किए जा चुके है परन्तु प्रदेश की गुंगी-बहरी-निकम्मी और भ्रष्टाचारी सरकार पीने के पानी देने में पूरी तरह से फेल हुई है ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि सरकारी नेता, सरकार के मन्त्री केवल सरकारी गाडियों में घूमकर अपनी वाहवाही करवाने के अलावा जनता के कष्टों के साथ कोई सरोकार नहीं रखते । पिछले चार वर्षों में पानी विभाग के 6 एक्सईएन बदले जा चुके है, 6 के 6 एक्सईएन के साथ समस्याओं के समाधान के लिए जूझ रहे है परन्तु कांग्रेस की वीरभद्र सरकार से तो खराब हैण्डपम्प भी ठीक नहीं होते है ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि आज भी नाहन विधानसभा के 50 प्रतिशत से ज्यादा हैण्डपम्प खराब पड़े है ।

डा0 बिन्दल ने कहा कि कालाअम्ब पंचायत की गम्भीर समस्या है प्राईमरी हैल्थ सैन्टर का ना होनो । डा0 बिन्दल ने आरोप लगाया कि हमने पीएचसी के लिए 40 लाख रू0 दिया था वह पैसा प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने खुर्दबुर्द कर दिया और पीएचसी भवन नहीं बनाया । मोगीनन्द में और कालाअम्ब में बस अड्डा व सार्वजनिक शौचालय नहीं है । हजारों मजदूर और लाखों तीर्थयात्री इस पंचायत में आते-जाते है, सरकार को करोड़ों रू0 का टैक्स यहॉ से प्राप्त होता है परन्तु कालाअम्ब, मोगीनन्द, ड़ीढ़ा, नीमवाली, रेतवाली, बंाकेबाड़, डिंगरवाला, मुस्लिम बस्ती, जाट्टांवाला, चोपाल, एक्साईज कलोनी की दूर्दशा दयनीय स्थिती में है।

डा0 बिन्दल ने कहा कि इस निकम्मी सरकार को बदलने के लिए पूरे प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है। जिला सिरमौर को, नाहन विधानसभा क्षेत्र को और कालाअम्ब पंचायत को बेहतरीन बनाने के लिए इस निकम्मी सरकार को बदलना ही होगा ।

इस जनसम्पर्क अभियान में लगातार सैंकड़ों लोग भाजपा के सथ जुड रहे है और काफीला विजयश्री की ओर बढ़ रहा है ।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top