सत्ता परिवर्तन यात्रा देवका पुडला पंचायत पहुंची
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन विधानसभा क्षेत्र की सत्ता परिवर्तन यात्रा देवका पुडला पंचायत में पहुॅची । परिवर्तन यात्रा में देवका पुडला पंचायत में पहुॅचने पर स्थानीय निवासियों ने जोरदार स्वागत् किया, अभिनन्दन किया । परिवर्तन यात्रा किंकरीवाला गांव से प्रातः 9 बजे प्रारम्भ होकर, गांव देवका, गांव पुडला, गांव जामली, गांव जाबल कनोटी, गांव कठाना होते हुए बड़ों गांव में समाप्त हुई । परिवर्तन यात्रा में गांव वासियों ने अभिनन्दन करते हुए अपनी समस्याओं से अवगत करवाया, जिसका समाधान सरकार बदल करने का सभी से संकल्प भी किया।
देवका पुडला पंचायत में अनेक समस्याऐं हैं, पीने का पानी नहीं है, किसानों को सिंचाई का पानी नही है, युवा रोजगार को तरस रहे हैं, जिसके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार गम्भीर नहीं है ।
जिला सिरमौर में लगातार कांग्रेस का कब्जा रहा है, और कांग्रेस पार्टी ने हमारे किसानों को लगातार पिछड़ा हुआ रखा है । आदरणीय श्री नरेन्द्र भाई मोदी की केन्द्र सरकार ने प्रदेश की सरकार से आहवान किया कि हिमाचल के किसान को सिंचाई का पानी देने के लिए जो भी आप चाहते है वो हमसे मांग किजीए ।
हमने जिला के अधिकारियों के साथ बैठ कर लगभग 950 करोड़ रू0 के अलग-अलग सिंचाई योजनाओं के प्रोजैक्ट बनाया, जिसमें नाहन विधानसभा क्षेत्र का भी बहुत बड़ा हिस्सा शामिल है परन्तु बड़े दुःख के साथ कहना पड़ रहा है कि अभी तक प्रदेश की सरकार ने उसे केन्द्र की सरकार को नहीं भेजा है ।
प्रदेश की सरकार हिमाचल के विकास के लिए गम्भीर नहीं है। आज अगर मामला दिल्ली जाऐगा तो केन्द्र की सरकार से हजारों-हजारों करोड़ रू0 प्रदेश के किसान को सिंचाई के लिए मिलेगा, मेरे किसान के खेत को पानी मिल जाऐगा तो मेरा किसान समृद्ध हो जाऐगा ।
स्थानीय निवासियों से आहवान् किया कि हमस ब को मिल कर मोदी जी के सपनो का हिमाचल बनाना है, केन्द्र सरकार से सड़कों के लिए 60 हजार करोड़ रू0 लाना है, किसानों के खेत को सिंचाई का पानी देने के लिए हजारों करोड़ रू0 लाना है, पुलों के निर्माण के लिए करोड़ो रू0 लाना है, नाहन मैडिकल काॅलेज के लिए करोड़ो रू0 ला कर इलाके का बेहतरीन अस्पताल बनाना है, आई.आई.एम. के लिए करोड़ो रू0 लाकर इलाके में शिक्षा को नई उंचाईयों तक पहुॅचाना है, इसके लिए हमें प्रदेश की कांग्रेस सरकार को, भ्रष्टाचारी सरकार को, निकम्मी सरकार को, माफिया राज सरकार को हिमाचल से जड़ से उखाड़ फैंकना है ।
प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसी के जान माल की सुरक्षा करने में सामर्थ नहीं है पुरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ गुस्सा है, और हिमाचल की जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए तैयार है ।
इस मौके पर जिला परिषद् सदस्य श्री विनय कुमार, पंचायत के पूर्व प्रधान श्री नरेश कुमार, मण्डल के महामन्त्री श्री प्रीतमोहन शर्मा, श्री अमन ठाकुर, श्री नागेन्द्र, श्री ज्ञान चन्द, श्री अनिल, श्री सन्त राम चैहान, श्री राजन, श्री अशोक, श्री आनन्द, श्री दीप सिंह ठाकुर आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।
-डा. राजीव बिन्दल
































































