कोरोना वैक्सीन की राष्ट्रीय लॉंचिंग की नरेन्द्र मोदी जी, जे.पी. नडडा जी को बधाई

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-15 at 10.51.56 PM (1)

Main Content Section

  विधायक एवं पूर्व विधानसभाा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज कोरोना वैक्सीनेशन के राष्ट्रीय लॉंचिंग अभियान के अवसर पर मैडिकल कॉलेज नाहन पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों से भेंट की। उन्होंने इस अवसर पर मैडिकल और पैरा मैडिकल कर्मियों को इस विशेष अभियान के लिए शुभकामनाएं  दी। आज मैडिकल कॉलेज, नाहन में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

  डा. बिन्दल ने कहा कि आज देश के 29 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 3006 स्थानों पर टीकाकरण केन्द्र के माध्यम से 3 लाख हैल्थ वर्कर्स और फ्रंट लाईन वर्कसों के टीकारण का लक्ष्य रखा गया है।

  उन्होंने कहा कि हम गौरवशाली हैं कि हमें नरेन्द्र भाई मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला है। उन्होंने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा के मार्गदर्शन में कोरोना की जो वैक्सीन तैयार की है उसका लाभ जहां भारत के साथ विश्व के अन्य देशों सहित समस्त मानव जीवन को होगा।

  डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य शानदार ढंग से पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का देश और हिमाचल ने डटकर मुकाबला किया।

  कोरोना काल में बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए डा. बिन्दल ने मैडिकल और पैरा मैडिकल स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमारे स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना महामारी में जो सेवाएं और योगदान दिया है वह प्रशंसनीय और अविस्मरणीय है।

  डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना वैक्सीन आने के बाद हम कोरोना को पूरी तरह हराने में कामयाब होंगे। 

  इस अवसर पर मुख्य मैडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. महिन्दू, एम.एस. डा., मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पराशर  व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top