डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
Main Photo Section
Main Content Section
आज नाहन में डा. भीमराव अम्बेडकर जी की 130वीं जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अम्बेडकर जी ने दलितों, पीड़ितों और वंचितों के लिए अपना सारा जीवन लगा दिया। आज उनकी जयंती पर हमने नाहन विधानसभा क्षेत्र की 135 अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला लाभार्थियों को उनके स्वरोजगार के दृष्टिगत निशुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया।
हम चाहते हैं कि हमारी माताएं, हमारी बहनें स्वावलंबी बनें, आत्म निर्भर बने, जिससे हमारा समाज, हमारा प्रदेश और हमारा राष्ट्र खुशहाल बने, समृद्ध बने।
हमने मातृ शक्ति को आत्म निर्भर बनाने के लिए नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गत बरसात के सीजन में 100008 नींबू के पौधों का रोपण किया है। इसके अलावा हमने स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को दोने पत्तल बनाने की मशीनें, निटिंग मशीनें भी प्रदान की हैं।
हम अपनी माताओं और बहनो से वायदा करते हैं कि उनके स्वरोजगार, उनके आर्थिक उत्थान के लिए जिन भी संसाधनों की जरूरत पड़ेगी उसे हम पूरा करेंगे।
मेरी माताए, मेरी बहनें खुशहाल और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें आज डा. अम्बेडकर जी की जयंती के दिन मैं यही कामना करता हूं।
मातृ शक्ति को मेरा शत-शत नमन।
-डा. राजीव बिन्दल







































































