नाहन बस अड्डे पर लगेगी अम्बेडकर जीब की प्रतिमा: डा. बिन्दल
डा. राजीव बिन्दल ने आज मंगलवार को हमने नाहन बस अडडा परिसर में निर्माणाधीन शानदार बहुमंजिला पार्किंग का अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में डा. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना स्थल का भी निरीक्षण किया।
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने आज मंगलवार को हमने नाहन बस अडडा परिसर में निर्माणाधीन शानदार बहुमंजिला पार्किंग का अधिकारियों की एक संयुक्त टीम के साथ निरीक्षण किया। इसके साथ ही बस स्टैंड परिसर में डा. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापना स्थल का भी निरीक्षण किया।
* नाहन बस अडडा परिसर में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से शानदार बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण किया जा रहा है जो कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार का नाहन वासियों को विशेष तोहफा है। पार्किंग का अधिकांश निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और शीघ्र ही इसे जन समर्पित किया जाएगा।
* ऐतिहासिक और धरोहर शहर नाहन में पार्किंग नगरजनों की प्रमुख समस्या बनी हुई है और इस पार्किंग के आरम्भ होने से शहर की पार्किंग की समस्या काफी हद तक हल जो जाएगी।
* बस स्टैंड परिसर में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जा रहे हैं जिसमें 13 लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण, 31 लाख रूपये बस स्टैंड परिसर के फर्श आदि के निर्माण कार्य, अन्य कार्यों पर भी 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
* बस अडडा परिसर में ही डा. भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा शीघ्र स्थापित की जाएगी।
* हम, ऐतिहासिक और धरोहन नाहन शहर में पेयजल, सड़क पार्किग और स्वास्थ्य चार प्रमुख जरूरतों को देखते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
* नाहन में समुचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के साथ बरसात में खराब हुई सड़कों की मुरम्मत शीघ्र ही की जा रही है। नाहन में पार्किग की समस्या को देखते हुए बस अडडा पर बनने वाली बहुमंजिला पार्किंग अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगी।





































































