महारानी लक्ष्मी बाई जी की पुण्यतिथि पर नीटिंग और शिलाई मशीनें आवंटित
आज नाहन में महारानी लक्ष्मी बाई जी की पुण्य तिथि के अवसर पर हमने करीब 5 लाख रुपये लागत की 12 स्वयं सहायता समूहों को ‘‘नीटिग मशीने’और 17 समूहों को ‘‘सिलाई मशीनें’चरणबद्ध ढंग से वितरित की। स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये की 12 नीटिंग मशीनें और 2 लाख रुपये की 85 सिलाई मशीनें प्रदान की हैं।
Main Photo Section
Main Content Section
आज नाहन में महारानी लक्ष्मी बाई जी की पुण्य तिथि के अवसर पर हमने करीब 5 लाख रुपये लागत की 12 स्वयं सहायता समूहों को ‘‘नीटिग मशीने’और 17 समूहों को ‘‘सिलाई मशीनें’चरणबद्ध ढंग से वितरित की। स्वयं सहायता समूहों को 3 लाख रुपये की 12 नीटिंग मशीनें और 2 लाख रुपये की 85 सिलाई मशीनें प्रदान की हैं।
* महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार के लिये हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमने स्वयं सहायता समूहों को इससे पहले भी दोने पत्तल मशीने, नीटिंग मशीने और सिलाई मशीनें दी है। #स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से हमने स्वरोजगार के दृष्टिगत गत बरसात में नाहन निर्वाचन क्षेत्र में करीब #एक लाख नींबू के पौधे लगाए हैं और इस वर्ष भी हम इस योजना को आगे बढ़ाएंगे।
* हमने आज कोविड-19 के दृष्टिगत 30 स्वयं सहायता समूहों को मास्क और सैनिटाईजर के लिए 3-3 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। हमने सहायता समूह की सदस्यों से आग्रह किया कि वे कोरोना महामारी में सहयोग और सेवा की भावना से कार्य करें और जरूरतमंद की देखभाल में अपना योगदान दें।
* मैं आभारी हूं, स्वयं सहायता समूह का जिनके सभी सदस्यों ने स्वयंरोजगार के लिए हमारे द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। समूह की सदस्यों ने कोरोना महामारी में जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग करने का भी हमें वचन दिया है।
-डा. राजीव बिन्दल