मिट्टी के बर्तन बनाने की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत, इसके संरक्षण की आवश्यकता- डॉ. बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनान की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।

Main Photo Section

हरीपुर खोल में 180 रोगियों की निशुल्क स्वास्थ्य जाँच और निशुल्क औषधि वितरण: डॉ. बिंदल

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनान की कला हमारी सांस्कृतिक विरासत है और इसके संरक्षण की आवश्यकता है।
डॉ. राजीव बिंदल ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा के अवसर पर नाहन विधानसभा क्षेत्र के बर्मापापड़ी गांव में भाजपा टीम के साथ क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित प्रजापति परिवार से भेंट की और उनकी सुंदर कृति को देखा।
डॉ. बिंदल ने कहा कि नरेन्दर मोदी के “वोकल फॉर लोकल” मन्त्र को नाहन क्षेत्र के बर्मा पापड़ी में मिट्टी के बर्तन बनाने वाले प्रजापति समुदाय के हुसन सिंह और बुद्ध राम नई उड़ान दे रहे हैं। कठिन परिश्रम वाले कार्य होने के बावजूद यह परिवार अपनी विरासत को संभाले हुए है।
डॉ. बिंदल ने कहा कि मिट्टी के बर्तन बनाने की कला प्राचीन भारतीय परम्परा है और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। हमें इस कला को और अधिक विस्तार देना चाहिए।
उन्होंने आम जनमानस से उत्तम स्वास्थ्य दृष्टिगत मिट्टी के बर्तनों के अधिक से अधिक उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष सुशील शर्मा, राजीव चौधरी, राजकुमार पंवर व क्षेत्र के अन्य प्रमुख लोग शामिल थे।

Recent Posts

Scroll to Top