शिवा परियोजना बदल सकती है किसानों की तकदीर

हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग की ‘‘शिवा परियोजना’’ किसानों की तकदीर बदल सकती है। इस परियोजना के तहत चयनित क्षेत्र में उद्यान विभाग द्वारा निशुल्क फलदार पौधे, सिंचाई सुविधा और तारबाड़ का खर्च वहन किया जाता है।

Main Photo Section

शिवा परियोजना बदल सकती है किसानों की तकदीर

Main Content Section

हिमाचल प्रदेश उद्यान विभाग की ‘‘शिवा परियोजना’’ किसानों की तकदीर बदल सकती है। इस परियोजना के तहत चयनित क्षेत्र में उद्यान विभाग द्वारा निशुल्क फलदार पौधे, सिंचाई सुविधा और तारबाड़ का खर्च वहन किया जाता है। इस परियोजना का लाभ उठा कर हमारे किसान अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ कर  सकते हैं और उन्हें कमाई का अतिरिक्त जरिया भी मिल जाएगा।

      * विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने यह बात गत सांय त्रिलोकपुर पंचायत के भुडडियो में हिमाचल प्रदेश शिवा परियोजना के तहत प्रथम पंक्ति प्रदर्शन स्थल (फ्रंट लाईन डेमोस्ट्रेशन) के उदघाटन अवसर पर कही। डा. बिन्दल ने रिबन काट कर परियोजना का शुभारम्भ किया।

        * डा. बिन्दल ने कहा कि यह एफ.एल.डी. एक डैमो स्थल है जो किसानों को शिवा परियोजना के प्रति जागरूक बनाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर पंचायत के तहत भुडडियो गांव में 20 बीघा भूमि पर यह परियोजना इस तरह से तैयार की गई है अन्य किसानों को इसे अपने क्षेत्र में अपनाने की प्रेरणा मिले।

        * डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन क्षेत्र में फलों विशेषकर नींबू का उत्पादन अत्यंत लाभकारी हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमें हिमाचल में सेब उत्पादन से प्रेरणा लेनी चाहिए। जिस प्रकार सेब हिमाचल की आर्थिकी का आधार बना ठीक इसी प्रकार भौगोलिक स्थिति और वातावरण के अनुरूप कमर्शियल आधार पर फलों के उत्पादन के बारे में विचार करना चाहिए। 

         * उन्होंने कहा कि शिवा परियोजना किसानों को फलदार पौधे लगाने के लिए प्रेरित करती है और इस योजना का लाभ है कि यह सब सरकार द्वारा किया जाता है और किसान का खर्च के बराबर है, किसान को केवल अपनी भूमि उपलब्ध करवानी है।  

          * डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में हमारा प्रयास जहां सड़क, पुल, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थानों को विस्तार देना है, वहीं हमारा प्रयास ग्रामीण क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाना भी है।

           * उन्होंने कहा कि हम नाहन क्षेत्र में करीब 100 स्वयं महिला सहायता समूहो के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। स्वयं सहायता समूहों को सिलाई बुनाई और दोनो पत्तल की मशीने निशुल्क उपलब्ध करवाई गई हैं ताकि महिला सदस्य आत्मनिर्भर बन सकें। 

            * उन्होंने कहा कि हाल ही के बरसात के सीजन में हमने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से नाहन क्षेत्र में 50 हजार नींबू के पौधे लगाए और गत बरसात में एक लाख नींबू के पौधे लगाए हैं।

             * इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान विभाग डा. सतीश ने विस्तार से शिवा परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने नाहन क्षेत्र में तैयार किए जा रहे एफएलडी के बारे में विस्तार से बताया।

              * भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, पंचायत प्रतिनिधि, उद्यान विभाग के अधिकारी और कर्मचारी अन्य स्थानीय पंचायत के लोग और किसान भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top