सेना क्षेत्र से गुजरने वाली बनोग धारक्यारी-कांशिवाला सड़क का विधिवत उदघाटन
Main Photo Section
Main Content Section
आज का दिन नाहन क्षेत्र विशेष कर कैंट एरिया तथा नाहन पंचायत के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के लिए ऐतिहासिक दिवस है।
★ सेना क्षेत्र से गुजरने वाली बनोग धारक्यारी-कांशिवाला सड़क का आज विधिवत उदघाटन हुआ और साथ ही इस सड़क पर बस पासिंग भी हुई।
★ सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी की इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रही।
★ नाहन पंचायत क्षेत्र और कैंट एरिया की यह सड़क, हजारों लोगों की लाईफ लाईन की तरह है। हमारे लोग दशकों से इस सड़क की प्रतिक्षा में थे और सड़क सुविधा का उनका सपना अब जाकर साकार हुआ है।
★ हमने इस सड़क के लिए नाहन से लेकर शिमला और शिमला से लेकर दिल्ली तक लंबी लड़ाई लड़़ी है।
हम आभारी हैं केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के जिन्होंने भारत के माननीय राष्ट्रपति से इस सड़क की स्वीकृति दिलवाकर क्षेत्र के लोगों को तोहफा दिया है।
★सड़क उदघाटन के लिये क्षेत्रवासियों को बधाई।
-डा. राजीव बिन्दल


































































