अरिहंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल नाहन में क्रिकेट अकेडमी शुरू
Main Photo Section
Main Content Section
डा. राजीव बिन्दल ने अरिहंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल परिसर, नाहन में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा संचालित होने वाले क्रिकेट अकेडमी का शुभारम्भ किया।
★ सिरमौर जिला खेल गतिविधियों में भी हमेशा ही सिरमौर बना रहा है। नाहन और सिरमौर क्षेत्र के हमारे होनहार खिलाड़ियों ने सिरमौर का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
★ एचपीसीए की क्रिकेट एकेडमी का सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में खुलना सिरमौर के युवा क्रिकेटरों के लिए बहुत ही सराहनीय प्रयास है।
★ नाहन क्षेत्र फुटबाल, हॉकी, बालीबाल, बास्किट बॉल, कुश्ती आदि खेलों में हमेशा अग्रणी रहा हैं। हमारा प्रयास नाहन क्षेत्र को खेल गतिविधियों का केन्द्र बनाने का है जिसके लिए हम निरंतर प्रयासरत हैं।
★ अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के संचालकों को अपने संस्थान में क्रिकेट अकादमी शुरू करने के लिए बधाई ।
★ इससे क्रिकेट में रूचि रखने वाले हमारे युवाओं को लाभ मिलेगा और उन्हें उचित प्रशिक्षण भी हासिल होगा।
































































