एक सुखद अनुभूति…
नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुंआ पंचायत का नौरंगाबाद स्कूल कांग्रेस शासन में हमेशा ही उपेक्षित रहा। क्षेत्र के मुस्लिम–गुजर काॅलोनी में स्थित यह स्कूल वर्ष 1965 से चल रहा था, किन्तु कांग्रेस ने इसकी कभी सुध नहीं ली। इस स्कूल में जितने भी बच्चे पढ़ रहे हैं वे सब निर्धन, मुस्लिम–गुजर परिवार से सम्बन्धित हैं। लेकिन स्कूल के पास अपना भवन तक नहीं था।
Main Photo Section
Main Content Section
नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुंआ पंचायत का नौरंगाबाद स्कूल कांग्रेस शासन में हमेशा ही उपेक्षित रहा। क्षेत्र के मुस्लिम–गुजर काॅलोनी में स्थित यह स्कूल वर्ष 1965 से चल रहा था, किन्तु कांग्रेस ने इसकी कभी सुध नहीं ली। इस स्कूल में जितने भी बच्चे पढ़ रहे हैं वे सब निर्धन, मुस्लिम–गुजर परिवार से सम्बन्धित हैं। लेकिन स्कूल के पास अपना भवन तक नहीं था।
* आज हमने नौरंगाबाद स्कूल में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्कूल के कमरों का उदघाटन किया और करीब 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन का शिलान्यास किया।
* इस स्कूल के पास अपना भवन नहीं था, किन्तु आज स्कूल में दो कमरे बन चुके हैं और एक शानदार भवन की आधारशिला रखी गई है। इन सभी कार्यों के लिए हम लगातार और दिनरात प्रयास और मेहनत करते रहे हैं। यह सारे कार्य भाजपा सरकार के अन्तर्गत माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के नेतृत्व में फलीभूत हो रहे हैं।
* हैरानी और दुख की बात है कि पूर्व कांग्रेस सरकारों ने एक कमरा भी इस स्कूल के लिए स्वीकृत नहीं किया जो कि अपने आप को समुदाय विशेष का हितैषी बताते हैं।
* हम, आशा करते हैं कि स्कूल भवन बनने से हमारे निर्धन परिवारों के बच्चों को अच्छी और गुणात्मक शिक्षा प्राप्त होगी।
* आज हमें नौरंगाबाद स्कूल भवन के उदघाटन और शिलान्यास के लिये सुखद एहसास की अनुभति हो रही है।
-डा. राजीव बिन्दल