जगतपुर मिश्रवाला पेयजल योजना पुनः_हुई_जिंदा’

मुझे नाहन विधानसभा के अपने मिश्रवाला क्षेत्र के लोगों को यह बताते हुए हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि जगतपुरमिश्रवाला उठाऊं पेयजल योजना को पुनः चालू कर दिया गया है।  

Main Photo Section

जगतपुर मिश्रवाला पेयजल योजना पुनः_हुई_जिंदा’

Main Content Section

मुझे नाहन विधानसभा के अपने मिश्रवाला क्षेत्र के लोगों को यह बताते हुए हार्दिक प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है कि जगतपुरमिश्रवाला उठाऊं पेयजल योजना को पुनः चालू कर दिया गया है।  

  * जगतपुरमिश्रवाला उठाऊ पेयजल योजना जो कि करीब चार वर्ष पूर्व बोरवैल फेल होने के कारण अनुपयोगी हो गई थी को पुनः जिंदा किया गया है। इस पेयजल योजना से सीधे तौर पर  क्षेत्र के करीब 2500 लोगों को लाभ होगा।

   * इस महत्पूर्ण और उल्लेखनीय कार्य के लिए मैं, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों और इंजिनियरों को बधाई देता हूं और उनके प्रयासों की सराहना करता हूं।  

    * मुझे जल शक्ति विभाग के इंजिनियरों ने बताया कि जगतपुरमिश्रवाला की पेयजल योजना के बोरवैल में 30 फुट जमीन के नीचे पाईप फटने से लीकेज और अन्य तकनीकी खराबी आने के कारण इसमें गंदा पानी रिसने लगा था, पानी पीने योग्य होने के कारण इस योजना को बंद कर दिया गया था।

   * मेरे आग्रह पर जल शक्ति विभाग के इंजिनियरों द्वारा इस योजना को पुनः जनपयोगी बनाने के लिए विशेष प्रयास किए गए। 

    * बोरवैल की 12 इंच डाया के अन्दर 40 फुट पाईप की गराई तक 8 इंच की पाईप डाली गई। 8 इंच डाया की पाइप डालने के बाद मुख्य 12 इंच डाया की पाईप में जो गैप आया उसको कंकरीट और सीमेंट से सील किया गया, जिससे इसकी लीकेज की समस्या हल हो गई और यह जल पुनः पीने योग्य हो गया।

    * तकनीकी कार्य संपन्न होने के बाद पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट चैक करवाई गई और रिपोर्ट सही पाई जाने पर इस योजना से ग्रामीण लोगों को पुनः स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया गया।

   * हम नाहन क्षेत्र में पेयजल और सिंचाई योजनाओं पर लगातार कार्य कर रहे हैं। नई योजनाएं बनाने के साथ ही पुरानी योजनाओं के पुनरूद्धार के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जगतपुरमिश्रवाला पेयजल योजना का पुनः जनपयोगी बनाना भी इसी कड़ी का हिस्सा है।

   * मैं एक बार पुनः मिश्रवाला क्षेत्रवासियों को पेयजल योजना के लिए बधाई देता हूं और जल शक्ति विभाग के अधिकारियों की, इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सराहना करता हूं।

   #जय हिंन्द.!  #जय हिमाचल..!


-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top