"जल शक्ति की बैठक नाहन में 13 अप्रैल को"
Main Photo Section
Main Content Section
विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल ने कहा कि आगामी गर्मियों के दृष्टिगत पेयजल किल्लत की संभावना को देखते हुए जल शक्ति विभाग को समय रहते आवश्यक पग उठाने के लिये कहा गया है। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में पेयजल किल्लत की संभावना हो सकती है वहां पर अधिकारी योजना का निरीक्षण करेंगे और समय रहते योजना को दुरुस्त करेंगे। उन्होंने बताया कि पेयजल आपूर्ति को गर्मियों में भी सुचारू बनाय रखने के दृष्टिगगत 13 अप्रैल को जल शक्ति अधिकारियों की बैठक नाहन में रखी गई है।
डॉक्टर राजीव बिन्दल आज रामा-धौन से आये पंचायत के एक प्रतिनिधि मंडल को संबोधित कर रहे थे।
प्रतिनिधि मंडल में प्रमुख रूप से बीडीसी मेंबर सुमित्रा चौहान, उप प्रधान यशपाल शर्मा, वार्ड सदस्य कुसुम लता, मामराज, नरेश, कविता तोमर, परीक्षा ठाकुर भाजपा मंडल सचिव महेंद्र सिंह, कमल ठाकुर, राम सिंह, भरत सिंह, पंचम शर्मा, जगदीश ठाकुर, लक्ष्मी देवी आदि उपस्थित रहे।
डॉक्टर बिन्दल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि धौन पेयजल योजना की बोर की फ्लशिंग, धौन मैं नया बोरवेल लगाना और रामा पेयजल योजना के पंप को बदलने आदि कार्य के लिये जल शक्ति विभाग को कहा गया है।


































































