डा. राजीव बिन्दल का विक्रमबाग देवनी प्रवास

Main Photo Section

WhatsApp Image 2026-03-19 at 14.01.09 (1)

Main Content Section

* आज रविवार को नाहन विधानसभा के तहत विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र में मंडेरवा पुल का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ करते हुए  प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। 

* मारकंडा नदी पर मंडेरवाला पुल का निर्माण करीब 4.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

* नाहन क्षेत्र में मारकंडा नदी स्थानीय लोगों के लिए बरसात के दिनों में गंभीर समस्या बन जाती थी, लोगों का जीवन दूभर हो जाता था। किंतु आप सबके सहयोग से, हम वर्तमान में मारकंडा नदी पर प्राथमिकता के आधार पर  पुलों का निर्माण कर रहे हैं, परिणामस्वरूप अब क्षेत्र के लोग बरसात के दिनों में बाजार, दफतर, स्कूल और अन्य दूसरे जरूरी कार्यों के लिए आराम से अपने घर से बाहर निकल सकते हैं।

* प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य करवा रही है जिसके परिणामस्वरूप नाहन विधानसभा क्षेत्र आदर्श विधानसभा क्षेत्र बन कर उभर रहा है।

* विक्रमबाग-देवनी क्षेत्र की बात करें तो यह क्षेत्र विगत विप़क्षी सरकारों में पूरी तरह उपेक्षा का शिकार रहा, किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार में इस क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, पुल, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यहां, अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

* क्षेत्र में अगर सड़क और पुल निर्माण की बात करें तो यहां, 9.25 करोड रुपये की लागत से सलानी का पुल, 3 करोड़ रुपये की लागत से खैरवाला-ढांगवाला सड़क, खैरी का नाला पर 3.19 करोड़ रुपये का पुल और 11 करोड़ रुपये की राशि से सुुकेती-खजूरना सड़क का स्तरोन्नयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य जन समर्पित किये जा चुके है।   

* पथराला का खाला में 2.5 करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया जा रहा है तथा क्षेत्र में अन्य विकास के कार्य भी तीव्रता से चले रहे हैं।

-डा. राजीव बिन्दल

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top