डॉ. बिंदल ने रेणुका जी के घंडूरी गांव में अग्निकांड में 5 लोगों के दुःखद देहांत पर गहरा दुख जताया

Main Photo Section

image 26

Main Content Section

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी क्षेत्र के ग्राम पंचायत घडुरी के गांव तलाँगना मे बीती रात भीषण आगजनी में 5 लोगों की दुखद मृत्यु पर शोक प्रकट करते हुए गहरा दुख जताया है।
डॉ. बिंदल ने आगजनी की इस भयंकर घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताया।
उन्होंने इस दुःखद घटना में पीड़ित एवं आहत परिवार के प्रति हम गहरी संवेदनाये व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की है।
डॉ. बिंदल ने प्रदेश सरकार और प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल हर संभव मदद और सहायता उपलब्ध करवाने का आग्रह भी किया है।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top