नई मंज़िलें नई राहें योजना में पौराणिक माता मंत्रा शामिल

Main Photo Section

Main Content Section

डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि आज मुझे प्रसन्न्ता की अत्यंत अनुभूति हो रही है। नाहन के समीप पौड़ीवाला शिव मंदिर के पर्यटन विभाग की नई मंज़िलें नई राहें योजना में शामिल होने के बाद अब पौराणिक माता मंत्रा मंदिर को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

★ मंत्रा माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण और जनसुविधाओं के लिये 75 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत करने के लिये मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर जी का आभार।

★आज सोमवार को मंत्रा माता मंदिर के सौन्दर्यकरण कार्य का शिलान्यास किया।

★ मंत्रा माता मंदिर सिरमौर जनपद का सबसे प्राचीन मंदिर है। बद्री नारायण भगवान ने आदि बद्री में तपस्या की, तत्पश्चात मंत्र सिद्धि से माता को प्रकट करते हुए यज्ञ पूर्ण किया गया। मान्यता के अनुसार उसी समय से मंत्रा माता के नाम से यह स्थान विख्यात है।

★ इसी पवित्र स्थान से सरस्वती नदी का उदगम स्थल माना जाता है जो भारतीय संस्कृति की जन्म स्थली रही है।

★ मंत्रा माता मंदिर के रास्ते का पुननिर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है, 30 लाख रुपये की लागत से अति शीघ्र इस कार्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

★ इसी स्थान पर हिमाचल व हरियाणा सरकार के सामुहिक प्रयासों से आदि बद्री डैम का निर्माण किया जाने वाला है जिस पर लगभग 265 करोड़ रुपये व्यय का अनुमान है जिसके लिए हरियाणा और हिमाचल सरकार के मध्य हाल ही में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इस डैम निर्माण का खर्चा हरियाणा सरकार वहन किया जाएगा।

★ डैम बनने से सरस्वती नदी के प्रवाह को नियमित करने में मदद मिलेगी वहीं हिमाचल के मात्तर भेड़ों क्षेत्र में टूरिज्म का विकास भी होगा। हम किसान भाइयों के लिए सिंचाई एवं पीने का पानी भी प्राप्त कर सकेंगे।

★ नाहन विधानसभा का एक कोना मंत्रा माता का स्थान है, दूसरा त्रिभौणी माता का स्थान है और दोनों स्थानों पर विकास कार्य जोरों पर चल रहे है जिसके लिए जनता को बधाई।

Gallery Section

Recent Posts

Scroll to Top