मारकंडा नदी पर पुल, दशकों पुरानी समस्या का समाधान
Main Photo Section
Main Content Section
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत में मारकंडा नदी के पार ग्राम कून-नैहरला, भेड़ीवाला व अन्य साथ लगते सभी ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों की दशकों पुरानी समस्या थी मारकंडा नदी पर पुल का न बना होना।
उन्होंने कहा कि दशकों से ग्रामीण हर बरसात होने पर मारकंडा नदी के जलस्तर के कम होने का इंतजार करते अन्यथा अपने-अपने घरों में ही बैठे रहते। दफतर जाने वाले, स्कूल-कालेज जाने वाले, बिमार व्यक्ति अपना इलाज करवाने हेतू मारकंडा नदी को पार कर नहीं जा सकते थे।
परन्तु नाहन में भाजपा विधायक बनने के बाद हमने प्राथमिकता पर उस पुल को बनाने का संकल्प लिया और विभाग से पुल को बनाने की डी.पी.आर. बनवाई।
देश की श्री नरेन्द्र भाई मोदी सरकार के पास धन की स्वीकृति हेतू प्रस्ताव भेजा जिसे भाजपा की केन्द्र सरकार ने एक नहीं 2-2 पुल व सड़क बनाने हेतू लगभग 18 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।
आज हजारों गांव वासियों के लिए शानदार पुल व सड़क विद्यमान है।
































































